scorecardresearch
 
Advertisement

गोधरा में एशियन पेंट्स के शोरूम में लगी भीषण आग, दुकान जलकर खाक

गोधरा में एशियन पेंट्स के शोरूम में लगी भीषण आग, दुकान जलकर खाक

गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में एशियन पेंट्स के एक बड़े शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई. ज्वलनशील केमिकल्स और रंगों के कारण आग तेजी से फैली और पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया. परिसर में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं. सूचना मिलने पर पहुँची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

Advertisement
Advertisement