scorecardresearch
 
Advertisement

गोवा के वास्को में दुकान में लगी भीषण आग, जायजा लेने पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत

गोवा के वास्को में दुकान में लगी भीषण आग, जायजा लेने पहुंचे सीएम प्रमोद सावंत

गोवा के वास्को शहर में तिलक मैदान के पास स्थित एक ऑटो एक्सेसरीज दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. व्यस्त इलाका होने के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. घटना का जायजा लेने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी पहुंचे. गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई. हादसे में व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है.

Advertisement
Advertisement