scorecardresearch
 

हलोल विधानसभा चुनाव: बीजेपी के जयद्रथसिंहजी बड़े अंतर से जीते

गुजरात विधानसभा चुनाव में पंचमहल जिले की हलोल सीट पर बीजेपी के जयद्रथ सिंहजी परमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. जयद्रथ का इस सीट पर पहले से दबदबा रहा है.

Advertisement
X
हलोल विधानसभा चुनाव नतीजे
हलोल विधानसभा चुनाव नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव में पंचमहल जिले की हलोल सीट पर बीजेपी के जयद्रथ सिंहजी परमार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. उन्हें एक लाख 15 हजार से अधिक वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार उदेसिंह बारीआ को 58 हजार वोट मिले. जयद्रथ का इस सीट पर पहले से दबदबा रहा है.

अभ्यर्थी दल का नाम मत
जयद्रथसिंहजी परमार भारतीय जनता पार्टी 115457
उदेसिंह बारीआ इंडियन नेशनल कांग्रेस 58423
मोदी सोनलबेन रतीलाल निर्दलीय 2458
महेश्वरी वासुदेव उत्तमचंद निर्दलीय 2440
इनमें से कोई नहीं इनमें से कोई नहीं 6052

अगर 2012 की बात करें तो बीजेपी की ओर से लड़ते हुए जयद्रथ सिंह को 55 फीसदी वोट मिले थे. उनके सामने खड़े कांग्रेस की ओर से घनश्याम भाई को मात्र 35 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी के जयद्रथ सिंह यहां पर 2002 से विधायक हैं. 2002, 2007, 2012 में उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

Advertisement

आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण के लिए 9 दिसंबर, दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले गए थे. गुजरात में दो चरणों में हुए चुनाव में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ था. गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर वोट डाले गए जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई.

Advertisement
Advertisement