scorecardresearch
 

मुर्शिदाबाद में बवाल, अधीर रंजन ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया. अधीर ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थकों ने उनके प्रचार में बाधा डाली और उनके साथ बदसलूकी की.

Advertisement
X
अधीर रंजन चौधरी से चुनावी प्रचार के दौरान बदसलूकी हुई. (Photo: PTI)
अधीर रंजन चौधरी से चुनावी प्रचार के दौरान बदसलूकी हुई. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक आते-आते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच, मुर्शिदाबाद में चुनावी प्रचार के दौरान तनाव की खबर सामने आई है. कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर उनपर हमला करने का आरोप लगाया है.

अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. उन्होंने बताया कि वो अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे और इसी दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया. अधीर का कहना है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके प्रचार में रुकावट डाली और उनके साथ बदसलूकी की. 

बहरामपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि बहरामपुर सीट पर कांग्रेस-बीजेपी-टीएमसी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. अधीर रंजन चौधरी का इस क्षेत्र में गहरा प्रभाव माना जाता है. वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी इस बार बहरामपुर को कांग्रेस के हाथ से छीनने की पूरी कोशिश में है. टीएमसी ने नरुगोपाल मुखर्जी को मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने भी पिछले कुछ चुनावों में इस क्षेत्र पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश की है. बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक सुब्रत मैत्र पर ही भरोसा जताया है. सुब्रत ने 2021 के चुनावों में यहां से जीत दर्ज की थी और एक बार फिर मैदान में हैं. सुब्रत ने  पिछले चुनाव में TMC के नारू गोपाल मुखर्जी को हराया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में बवाल! हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी BJP

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल 2026 को 152 सीटों पर होगी, जबकि 29 अप्रैल 2026 को बाकी 142 सीटों पर किया मतदान जाएगा. चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी और पूरी चुनावी प्रक्रिया 6 मई 2026 तक खत्म होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement