scorecardresearch
 

'हम मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं', एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है और अब सभी की नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है. एक वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने जनता का धन्यवाद किया और केंद्र तथा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि टीएमसी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

Advertisement
X
ममता बनर्जी का संदेश - दबाव के बावजूद जनता ने लोकतंत्र में भरोसा दिखाया (Photo: PTI)
ममता बनर्जी का संदेश - दबाव के बावजूद जनता ने लोकतंत्र में भरोसा दिखाया (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं. अब इंतजार है तो चार मई का. इसी दिन वोटों की गिनती होगी और चुनाव के परिणामों की घोषणा की जाएगी. इस बार दो चरणों में हुए मतदान में बंपर वोटिंग हुई. बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस समते सभी राजनीतिक दल जीत का दावा कर रहे हैं. इन सब के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया.

वीडियो में मुख्यमंत्री ममता ने जनता को संबोधन करते हुए उनके प्रति आभार जताया और चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए घटनाक्रम पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और दबाव के बावजूद जनता ने लोकतंत्र में विश्वास दिखाते हुए भारी संख्या में मतदान किया.

ममता बनर्जी ने अपने संबोधन की शुरुआत बंगाल की जनता को प्रणाम, सलाम और शुभकामनाएं देकर की. उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और अत्याचार के बावजूद लोगों ने लाइन में खड़े होकर वोट दिया, जिसके लिए वे बेहद आभारी हैं.

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने 'जीवन दाव पर लगाकर' संघर्ष किया और मुश्किल हालात का सामना किया. साथ ही उन्होंने दावा किया इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी.

केंद्र और सुरक्षा एजेंसियों पर आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और कई राज्यों के नेताओं ने मिलकर बंगाल के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि 'पूरी मशीनरी' का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता ने वोट के जरिए इसका जवाब दे दिया.

Advertisement

एग्जिट पोल और मीडिया पर सवाल

ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ मीडिया संस्थानों के जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल के जरिए माहौल प्रभावित करने और लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की गई. उनके अनुसार, यह पहले भी 2016 और 2021 में देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: बंगाल एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, क्या 'परिवर्तन' की लहर रोक पाएगा ममता का 'अस्मिता' कार्ड?

कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से अपील की कि वे मतगणना तक पूरी सतर्कता बनाए रखें. उन्होंने कहा कि दिन-रात निगरानी रखें. काउंटिंग सेंटर पर मौजूद रहें. किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वे खुद भी निगरानी के लिए मैदान में उतरेंगी.

ईवीएम और मतगणना पर चिंता

ममता बनर्जी ने आशंका जताई कि ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि मशीनों को स्टोर से काउंटिंग हॉल तक ले जाने के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है और किसी भी स्तर पर बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

शांति बनाए रखने की अपील

Advertisement

उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उनके साथ है और सरकार 'मां, माटी, मानुष' के सिद्धांत पर ही बनेगी.

जनता का फैसला सर्वोपरि

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता ने अत्याचार के खिलाफ अपना फैसला दे दिया है और अंतिम परिणाम इसका प्रमाण होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि परिणाम उनके पक्ष में आएंगे और तृणमूल कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement