scorecardresearch
 

यूपी से सभी 10 राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध जीते, बीजेपी के 8 और सपा के 2 सांसद चुने गए

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर परिणाम साफ हो गए हैं, जहां बीजेपी के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में न होने के कारण बिना मतदान के ही सभी 10 नेताओं की जीत घोषित कर दी गई है.

Advertisement
X
राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध चुने गए 10 सांसद (Photo-PTI)
राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध चुने गए 10 सांसद (Photo-PTI)

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. राज्य की सभी 10 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की तय समय-सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी दस उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा कर दी.

 यूपी राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 8 और समाजवादी पार्टी (सपा) के 2 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं.

राज्यसभा की 10 सीटों के लिए केवल 10 ही उम्मीदवार मैदान में होने के चलते मतदान की नौबत नहीं आई. ऐसे में बिना किसी मुकाबले के बीजेपी के 8 और सपा के 2 प्रत्याशी संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं.

बीजेपी के 8 और सपा के 2 सांसद निर्विरोध बने

बीजेपी ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जबकि 2 सीटों पर सपा के उम्मीदवार मैदान में थे.

बीजेपी से ये 8 उम्मीदवार बने राज्यसभा सांसद

  1. विद्यासागर सोनकर

  2. प्रियंका सिंह रावत

  3. गोपी कृष्ण पांडे

  4. धर्मपाल सिंह

  5. राधाकांत ओझा

    Advertisement
  6. प्रकाश पाल

  7. रामप्रताप सिंह चौहान

  8. श्रुति गंगवार

समाजवादी पार्टी से ये 2 उम्मीदवार पहुंचे राज्यसभा

  1. प्रो. रामगोपाल यादव

  2. धनराज परिमल नाथवानी

सपा खेमे से पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार प्रो. रामगोपाल यादव के साथ-साथ कॉरपोरेट क्षेत्र के जाने-माने चेहरे धनराज परिमल नाथवानी के बिना किसी उलटफेर के उच्च सदन पहुंचे. वहीं, बीजेपी ने भी अपने 8 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुनाव जिताकर उच्च सदन में उत्तर प्रदेश से अपने संख्या बल को मजबूती प्रदान की है. बिना वोटिंग के प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यूपी से राज्यसभा चुनाव का यह अध्याय समाप्त हो गया है.

धनराज नथवानी ने राज्यसभा चुने जाने पर जतायी खुशी

सपा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए धनराज नथवानी ने अपने एक्स पर खुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए मेरे निर्वाचित होने पर, मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हू.

https://x.com/DhanrajNathwani/status/2108500884527403026?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2108500884527403026%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=

आगे उन्होंने लिखा कि पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व और माननीय विधायकों का अंतःकरण से आभार, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास जताया. उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अखिलेश जी के प्रगतिशील विज़न को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहूंगा.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement