scorecardresearch
 

BJP के 'पाप के घड़े' के बाद SP का पलटवार, पार्टी दफ्तर में लगाए 'मुद्दों वाले मटके'

उत्तर प्रदेश की सियासत में 'मटका पॉलिटिक्स' चर्चा में है. बीजेपी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में काले मटके रखे हैं. इन मटकों पर कई मुद्दों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

Advertisement
X
यूपी में मटका पॉलिटिक्स. (Photo: ITG)
यूपी में मटका पॉलिटिक्स. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश की सियासत में अब मटकों के जरिए भी एक-दूसरे पर हमला हो रहा है. पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के पापों का घड़ा फोड़ा था. अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने कार्यालय में काले मटकों की कतार लगा दी है. इन मटकों पर वोट चोरी, मंदिर में चोरी, चंदा चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दे लिखे गए हैं. यानी चुनावी माहौल में आरोपों की लड़ाई अब मटकों तक पहुंच गई है.

दरअसल, इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर 2026 को हुई थी. समाजवादी पार्टी के 34वें स्थापना दिवस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा के खिलाफ 'पाप का घड़ा' फोड़ा था. अब समाजवादी पार्टी ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया है. पार्टी कार्यालय में काले मटके रखकर उन पर बीजेपी को घेरने वाले मुद्दे लिखे गए हैं. इस तरह यूपी की सियासत में घड़े से शुरू हुई जुबानी जंग अब मटकों तक पहुंच गई है.

सपा ने मटकों पर लिखे ये मुद्दे

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काले मटके रखे गए. इन पर वोट चोरी, मंदिर में चोरी और जीएसटी बंदी जैसे मुद्दे लिखे थे. इन मटकों के जरिए सपा ने बीजेपी पर निशाना साधा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को घेरते हुए कहा कि भाजपाइयों के पापों के मटके भर चुके हैं, अब टैंकर आएंगे. इसके अलावा, अखिलेश ने बीजेपी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी करने का आरोप लगाया. वहीं, सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी इस मुद्दे पर बयान देते नजर आए.

Advertisement

फिलहाल, उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं. इस बार दोनों दलों के बीच मटकों को लेकर भी सियासी जवाबी कार्रवाई देखने को मिल रही है. बीजेपी ने घड़ा फोड़कर सपा पर निशाना साधा था. अब सपा ने मटकों पर मुद्दे लिखकर बीजेपी को घेरा है. देखना होगा कि यह प्रतीकात्मक लड़ाई आगे किस नए रूप में सामने आती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement