scorecardresearch
 

मौर्य की मन्नत पर संकट, स्वामी गठबंधन चाह रहे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ टिकट पर राजी? 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है. वे अपनी पार्टी के लिए सीटें चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का ऑफर दे रही है.

Advertisement
X
स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस से मुलाकात. (Photo: ITG)
स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस से मुलाकात. (Photo: ITG)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की गर्माहट के बीच सियासी गोलबंदी तेज हो गई है. प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार और 'अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर INDIA ब्लॉक में शामिल हो गए हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की तस्वीरें स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसके बाद सूबे के सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.  

सूत्रों की माने स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस साथ अभी डील फाइनल नहीं है. स्वामी प्रसाद अपनी पार्टी 'अपनी जनता पार्टी' का कांग्रेस और इंडिया (INDIA) गठबंधन के साथ औपचारिक गठबंधन चाहते हैं. हालांकि, अंदरखाने चर्चा यह भी है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें एक अलग विकल्प पेश किया है. 

कांग्रेस पार्टी चाहती है कि स्वामी प्रसाद मौर्य या उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य 'अपनी जनता पार्टी' के बजाय सीधे कांग्रेस के पार्टी सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरें. कांग्रेस ने उन्हें कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. 

स्वामी प्रसाद की कांग्रेस से गठबंधन की आस

सपा से दूरी बना चुके स्वामी प्रसाद मौर्य अब कांग्रेस के जरिए अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने चाहते हैं. दो दिन पहले दिल्ली में स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के दौरान गठबंधन को लेकर बातचीत हुई है. इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद गठबंधन में 12 सीटें अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य चाहते हैं कि उनकी पार्टी 'अपनी जनता पार्टी' का कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के साथ औपचारिक समझौता हो. वे खुद और अपने समर्थकों के लिए सीटें मांग रहे हैं. इन सीटों पर स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थक और पार्टी से जुड़े हुए नेताओं को चुनाव लड़ाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस राजी नहीं है. 

कांग्रेस ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

कांग्रेस अलग ही रणनीति के तहत काम कर रही है. कांग्रेस उन्हें अलग से गठबंधन का दर्जा देने के बजाय अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ('हाथ' के निशान) पर चुनाव लड़ाने का ऑफर दे रही है. कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य या उनके पुत्र उत्कृष्ट मौर्य सीधे कांग्रेस के सिंबल पर मैदान में उतरें, ताकि संगठन को मजबूती मिले.

स्वामी प्रसाद मौर्य की कर्मभूमि रायबरेली रही है, जहां से राहुल गांधी फिलहाल सांसद है. स्वामी प्रसाद के बेटे उत्कृष्ट मौर्य भी रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं सके,. हालांकि, उन्होंने मनोज पांडेय को कड़ी टक्कर दी थी. स्वामी प्रसाद मौर्य का जनाधार ऊंचाहार सीट पर अच्छा खासा है. ऐसे में कांग्रेस चाहती है कि वो उनकी पार्टी से किस्मत आजमाएं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement