scorecardresearch
 

'भारत ने 5000 साल पहले बना ली थी', एलन मस्क की फ्लाइंग कार पर बोले रणबीर कपूर, पुष्पक विमान का किया जिक्र

रणबीर कपूर ने एलन मस्क की उड़ने वाली कार की तुलना पुष्पक विमान से की है और कहा है कि भारत ने 5,000 साल पहले ही इसकी कल्पना कर ली थी.

Advertisement
X
टेस्ला कार पर बोले रणबीर (Photo: Screengrab)
टेस्ला कार पर बोले रणबीर (Photo: Screengrab)

अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के दौरान, रणबीर कपूर ने एलन मस्क की नई उड़ने वाली कार के कॉन्सेप्ट पर एक दिलचस्प टिप्पणी की. उन्होंने मस्क की तकनीक की तुलना प्राचीन भारतीय महाकाव्य 'रामायण' में बताए गए 'पुष्पक विमान' से की. उनका कहना था कि भारत ने तो हजारों साल पहले ही उड़ने वाले वाहनों की कल्पना कर ली थी.

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर ने कहा, 'मुझे यह भी बताना चाहिए कि एलन मस्क ने हाल ही में एक उड़ने वाली कार बनाई है.' इसके बाद उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत ने तो 5,000 साल पहले ही 'पुष्पक विमान' के जरिए ऐसा कर दिखाया था!' उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है, खासकर उन लोगों का जो इस पौराणिक महाकाव्य पर आधारित फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या है पुष्पक विमान?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'पुष्पक विमान' रामायण में वर्णित एक पौराणिक उड़ने वाला वाहन है. इसका संबंध रावण से है और बाद में यह भगवान राम की अयोध्या वापसी की यात्रा का हिस्सा बनता है. रणबीर की इस मजेदार तुलना ने प्राचीन महाकाव्य और आधुनिक तकनीकी महत्वाकांक्षाओं के बीच एक दिलचस्प संबंध जोड़ दिया है.

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में एलन मस्क ने टेस्ला की नई 'रोडस्टर' कार पेश की थी, जिसमें रॉकेट-स्टाइल थ्रस्टर्स लगे हैं. मस्क का दावा है कि यह गाड़ी उड़ सकती है. टेस्ला ने 2028 तक इसके प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है, हालांकि यह उड़ने वाली तकनीक अभी सिर्फ एक प्रस्ताव है, जिसके सामने कई तकनीकी और कानूनी चुनौतियां हैं.

'रामायण' भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा ​​प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे, और लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभाएंगे.

दो पार्ट में बनने वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, जिसका पहला हिस्सा 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है. फिल्म में एआर रहमान और हंस जिमर का संगीत भी शामिल है. खैर, इन सब के बीच रणबीर का बयान अब वायरल हो रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement