scorecardresearch
 

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली में चूक पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी कमिश्नर सहित 4 अधिकारी सस्पेंड

पश्चिम बंगाल में भारत निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर में नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में चूक पर चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया है. यह कार्रवाई सुवेंदु अधिकारी की रैली के दौरान हुई घटना के बाद हुई, जिसमें अमित शाह भी मौजूद थे. तृणमूल कांग्रेस ने इस पर विरोध जताते हुए चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है.

Advertisement
X
2 अप्रैल को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में चूक सामने आई थी. File Photo ITG
2 अप्रैल को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में चूक सामने आई थी. File Photo ITG

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग (ECI) ने 2 अप्रैल को भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की नामांकन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था में चूक को लेकर कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

ECI ने सिद्धार्थ दत्ता (डीसी-II, साउथ डिवीजन, कोलकाता पुलिस), प्रियंकर चक्रवर्ती (ऑफिसर-इन-चार्ज, अलीपुर), चंडी चरण बनर्जी (एडिशनल ओसी, अलीपुर) और सौरभ चटर्जी (सार्जेंट, अलीपुर) को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया गया है कि यह कार्रवाई 2 अप्रैल को सर्वे बिल्डिंग के सामने हुई उस घटना के बाद की गई है, जब सुवेंदु अधिकारी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे. उस समय रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे थे.

इस कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और वही कर रहा है जो भाजपा कह रही है. टीएमसी ने ईसीआई पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया है.

Advertisement

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है और चुनावी माहौल और गरमा गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement