महाराष्ट्र चुनाव से एक दिन पहले 'कैश फॉर वोट' के आरोपों को लेकर राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने आरोप लगाया है कि वह नालासोपारा में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए विरार के एक होटल में कैश बांटते हुए पकड़े गए. बीवीए ने दावा किया है कि विनोद तावड़े के बैग से कैश के अलावा लाल डायरी भी मिली है, जिसमें उन लोगों का ब्योरा लिखा था जिन्हें पैसे दिए गए हैं.
विपक्ष ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने Tempo में भेजा?'
मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने Tempo में भेजा?
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
विनोद तावड़े ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए X पर लिखा, 'राहुल गांधी जी, आप स्वयं नालासोपारा आएं, होटल का सीसीटीवी फुटेज देखें, वहां हुई निर्वाचन आयोग की पूरी कार्यवाही देखें और यह साबित करें कि इस प्रकार पैसा आया. बिना किसी जानकारी के इस प्रकार का वक्तव्य बचपना नहीं तो और क्या है.'
. जी, आप स्वयं नालासोपारा आएँ, होटल का सीसीटीवी फुटेज देखें, वहाँ हुई निर्वाचन आयोग की पूरी कार्यवाही देखें और यह साबित करें कि इस प्रकार पैसा आया।
— Vinod Tawde (@TawdeVinod)
बिना किसी जानकारी के इस प्रकार का वक्तव्य बचपना नहीं तो और क्या है!
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विनोद तावड़े पर लगे 'कैश फॉर वोट' के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, 'मोदी जी महाराष्ट्र को Money Power और Muscle Power से SAFE बनाना चाहते हैं. एक तरफ राज्य के पूर्व गृहमंत्री पर जानलेवा हमला होता है, दूसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता 5 करोड़ कैश के साथ रंगे हाथों पकड़े जाते हैं. महाराष्ट्र की विचारधारा ये नहीं है, जनता इसका कल मतदान कर जवाब देगी.'
मोदी जी महाराष्ट्र को "Money Power" और "Muscle Power" से "SAFE" बनाना चाहते हैं !
एक तरफ़ राज्य के पूर्व गृहमंत्री पर जानलेवा हमला होता है, दूसरी तरफ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता 5 करोड़ कैश के साथ रंगे हाथों पकड़े जाते हैं !
महाराष्ट्र की विचारधारा ये नहीं है, जनता इसका कल मतदान कर…
— Mallikarjun Kharge (@kharge)
महाराष्ट्र चुनाव से पहले बीजेपी के विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के बहुजन विकास अघाड़ी के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'वह जानते हैं कि वह बीजेपी के महासचिव हैं और चुनाव आयोग उनके खिलाफ कुछ नहीं करने जा रहा है. मेरा सवाल है- चुनाव आयोग ने क्या कार्रवाई की है? स्पष्ट सबूत हैं, और वे (भाजपा) रंगे हाथ पकड़े गए हैं... कानून का नियम सभी पर लागू होना चाहिए. हमारी अपील है कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. महाराष्ट्र के लोगों का मानना है कि यह इस बात का संकेत है कि वे (भाजपा) कहां खड़े हैं, लोग इन चीजों पर स्पष्ट फैसला देंगे.'
| Delhi: BJP MP and national spokesperson Sudhanshu Trivedi says, "In Maharashtra, a baseless allegation has been made as a last attempt by the MVA... Vinod Tawde is our National Secretary and is looking after several functions of the party... The candidate of the…
— ANI (@ANI)
'कैश फॉर वोट' मुद्दे पर बीजेपी ने क्या कहा?
अपने बड़े नेता पर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे 'कैश फॉर वोट' के आरोपों पर बीजेपी ने जवाब दिया. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'महाराष्ट्र में, एमवीए द्वारा अंतिम प्रयास के रूप में एक निराधार आरोप लगाया गया है. विनोद तावड़े हमारे राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी के कई कार्यों को देख रहे हैं. (नालासोपारा) निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार ने उनसे बैठक में भाग लेने के लिए कहा. वह पास से गुजर रहे थे, इसलिए तैयार हो गए. ऐसी बैठकें पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया के संबंध में निर्देश देने के लिए की जाती हैं. हमारा आग्रह है कि होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी की जांच की जाए. 5 करोड़ रुपये जेब में नहीं लाये जा सकते. अगर कोई इसे ले जा रहा होगा तो यह दिखाई देगा. उन्हें सबूत दिखाना चाहिए और निराधार आरोप नहीं लगाना चाहिए.'
| BJP National General Secretary Vinod Tawde says, "...a meeting of MLAs of Nalasopara was underway. The Model Code of Conduct for the day of voting, how will voting machines be sealed and how to go about if an objection has to be made...I went there to tell them about it.…
— ANI (@ANI)
खुद पर लगे आरोपों पर क्या बोले विनोद तावड़े?
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में कहा, 'नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी. मतदान के बाद वोटिंग मशीनों को कैसे सील करवाया जाता है और चुनाव आयोग के समक्ष यदि कोई आपत्ति की जानी है तो कैसे की जाती है, इस संबंध में मैं बूथ कार्यकर्ताओं को बताने के लिए वहां गया था. बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज ठाकुर ने सोचा कि हम पैसे बांट रहे हैं. चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करने दीजिए, उन्हें सीसीटीवी फुटेज लेने दीजिए. मैं 40 साल से पार्टी में हूं. अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी बहुजन विकास अघाड़ी मुझे जानती है. फिर भी मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.'
बीजेपी नोट जिहाद पर उतर गई: नाना पटोले
विनोद तावड़े पर लगे पैसे बांटने के आरोपों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'हमें बताया गया है कि विनोद तावड़े के पास से एक डायरी बरामद हुई है जिसमें पता चला है कि 10 करोड़ रुपये पहले ही बांटे जा चुके थे. कल भी उनके पास से 5 करोड़ रुपये नकद बरामद किये गये थे. मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग ने बीजेपी नेताओं के लिए कोई नया नियम नहीं बनाया है. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. वे पहले वोट जिहाद की बात कर रहे थे, लेकिन अब नोट जिहाद पर उतर आए हैं. अब कोई भी उन पर और उनके बहानों पर विश्वास नहीं करेगा. जब चुनाव प्रचार कल शाम 5 बजे समाप्त हो गया, तो विनोद तावड़े अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पत्र क्यों बांट रहे थे, जैसा कि वह कह रहे हैं?'
Maharashtra BJP President Chandrashekhar Bawankule says, " Today, BJP National General Secretary, Vinod Tawde ji was having a meeting with local party workers in Nalasopara to make them understand about the do's and don’ts for tomorrow. At the same time, people from our…
— ANI (@ANI)
विपक्ष के ये हथकंडे काम नहीं आने वाले: BJP
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने इस मुद्दे पर कहा, 'आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े नालासोपारा में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे ताकि उन्हें कल के लिए क्या करना है और क्या नहीं, इसके बारे में समझा सकें. वहीं, हमारे विपक्ष के लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची और विनोद तावड़े और बीजेपी को बदनाम करने की कोशिश की. प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लिया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं, बीजेपी नेता के तौर पर मैं कहना चाहूंगा कि इस तरह के सभी हथकंडे काम नहीं करने वाले हैं. विपक्ष समझ गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं और इसीलिए ये सब गंदी हरकतें कर रहे हैं.'