त्रिपुरा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामनिशन के लिए एडमिट कार्ड 21 मार्च को डिस्पैच कर दिए गए हैं. एडमिड कार्ड इंडियन पोस्ट अगरतला, हेड पोस्ट ऑफिस से स्टूडेंट्स के पते पर डिस्पैच किए गए हैं.
आपको बता दें कि जारी किए गए एडमिट कार्ड प्रोविजनल हैं, कैंडिडेट्स इन्हें डाउनलोड नहीं कर सकते.
कैंडिडेट्स को 15 अप्रैल तक एडमिट कार्ड किसी कारण से नहीं मिलने पर 16 अप्रैल को इस पते पर सूचना भेजनी होगी. पता:Tripura Board of Joint Entrance Examination,
Old Secretariat Complex,
Finance Building,
Agartala, West Tripura.
बोर्ड ने पहले से ही सूचना जारी कर दी है कि अधूरे एप्लीकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं. इन कैंडिडेट्स की लिस्ट 28 मार्च तक ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी.