scorecardresearch
 

महाराष्ट्र : ठाणे में परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ TET पेपर, स्थगित हुई परीक्षा, जांच में जुटा शिक्षा विभाग

हैरान करने वाली बात यह है कि यह परीक्षा कल यानी रविवार (28 जून) को आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया.

Advertisement
X
ठाणे में परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ TET का पेपर.
ठाणे में परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ TET का पेपर.

महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सूबे के ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

हैरान करने वाली बात यह है कि यह परीक्षा कल यानी रविवार (28 जून) को आयोजित होने वाली थी, लेकिन एग्जाम से ठीक एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया. इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है.

स्थगित हुई परीक्षा 

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने 28 जून 2025 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2025) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. परिषद ने रविवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है. परिषद के अनुसार, 27 जून की सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर भिवंडी में पुलिस ने छापेमारी की. जांच के दौरान महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया. प्रारंभिक जांच में संदिग्धों के पास मौजूद कुछ प्रश्न TET 2025 के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए. 

Advertisement

PDF देखें

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. परिषद ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए पूरे मामले की गहन जांच पूरी होने तक 28 जून 2025 को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को स्थगित किया जा रहा है. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक और अद्यतन जानकारी केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें. नई परीक्षा तिथि की घोषणा जांच पूरी होने के बाद की जाएगी. 

जांच में जुटी विभाग 

शिक्षा विभाग ये वेरीफाई कर रहा है कि कुछ लोगों के पास जो पेपर बरामद हुआ है क्या वो कल से शुरू होने वाले टीचर एलेजिबिलिटी टेस्ट (TET) का असली पेपर है या कोई मॉक टेस्ट का पेपर है.  अगर दोनों पेपर मेल खाएंगे तो ऐसे में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश के साथ शिक्षा विभाग कल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने पर भी विचार कर सकती है. इस विषय में अब तक पुलिस और शिक्षा विभाग किसी की भी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

Advertisement

4 लाख से अधिक छात्र देने वाले थे परीक्षा 

बता दें कि कल होने वाली इस परीक्षा में करीब 4 लाख 28 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठने वाले थे. अब पेपर लीक होने की वजह से इन लाखों भावी शिक्षकों का भविष्य लटक गया है. बता दें कि इससे पहले भी साल 2025 में पेपर लीक हुआ था. साल 2025 में  कोल्हापुर से TET का पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी.     

अभी नीट को लेकर नहीं थमा था विवाद 

शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. वहीं, एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. अभी NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक का मामला थमा नहीं था कि इसी बीच TET का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

नहीं ली जाएगी कोई शुल्क 

प्रिया शिंदे, उपायुक्त, परीक्षा परिषद ने बताया कि पेपर लीक मामले के बाद किसी भी उम्मीदवार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की भी आवश्यकता नहीं होगी. जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है. 

Advertisement

जल्द होना परीक्षा का आयोजन 

पुणे परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा की प्रश्नपत्रिका ठाणे और भिवंडी में लीक होने की जानकारी सामने आई है. पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है. नई परीक्षा की तारीख और पूरा आयोजन जल्द ही किया जाएगा. पूरे मामले की जांच जारी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

3 हफ्ते की प्रक्रिया

इस तरह की परीक्षा आयोजित करने के लिए करीब तीन हफ्तों की प्रक्रिया होती है. जिन उम्मीदवारों ने पहले रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. इस पूरे मामले में उम्मीदवारों की कोई गलती नहीं है और उनसे दोबारा रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं ली जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement