छोटे-छोटे बच्चों के भारी भरकम स्कूल बैग्स का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है. दरअसल ओवर लोडिंग स्कूल बैग को लेकर एक आरटीआई डाली गई है.
आरटीआई के जवाब में नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) का कहना है कि काउंसिल की तरफ से पहले से ही दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स के लिए दो किताबें और तीसरी से पांचवी क्लास के स्टूडेंट के लिए तीन किताबें निर्धारित की गई हैं.
एनसीईआरटी ने यह भी साफ किया है कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 भी स्कूल बैग का वजन कम करने की वकालत करता है. जिसके लिए जानकारी सभी प्राइवेट और स्कूलों को भेजी जा चुकी है. आरटीआई एक्टिविस्ट राजेंद्र गुप्ता ने यह आरटीआई डाली थी, उन्होंने इस बारे में पीएमओ और मानव संसाधन मंत्री को भी पत्र लिखा है.
सिलेबस को बताते हुए एनसीईआरटी ने कहा है कि पहली और दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ मैथ्स और इंग्लिश की किताबें और तीसरी से पांचवी क्लास के लिए तीन किताबें ही निर्धारित की गई हैं.