scorecardresearch
 

महाराष्ट्र के स्कूलों में डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोग्राम शुरू होंगे

केन्द्र के राष्ट्रीय स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस साल स्कूलों में डिजास्टर मैनेजमेंट कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है. इसके तहत टीचर्स और स्टूडेंट्स को भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.

Advertisement
X
Symbolic image
Symbolic image

केन्द्र के राष्ट्रीय स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस साल स्कूलों में शुरू करने का फैसला किया है. इसके तहत टीचर्स और स्टूडेंट्स को भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी.

राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि प्रायोगिक आधार पर पुणे और सतारा जिले के 200-200 प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है.

राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट इकाई के निदेशक सुहास दिवसे ने बताया कि हमारा जून से शुरू हो रहे अकादमिक वर्ष से राज्य के प्रत्येक जिलों में 100 स्कूलों के टीचर्स और स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है. हम अगले 3-4 सालों में पूरे राज्य के स्कूलों में प्रशिक्षण मुहैया कराएंगे.

दिवसे ने कहा कि सरकार की स्कूली किताबों में डिजास्टर मैनेजमेंट के पाठ को शामिल करने की भी योजना है. उन्होंने कहा कि अगले साल से हम इसे लागू करना शुरू करेंगे.

Advertisement
Advertisement