scorecardresearch
 

Law Course में आवेदन की डेट बढ़ी

लॉ कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की आख‍िरी डेट बढ़ा दी गई है. जानिये क्या है अब आवेदन की आख‍िरी तारीख...

Advertisement
X
law course admission last date extended
law course admission last date extended

अगर आप वकालत की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. डायरेक्टोरेट ऑफ हायर एजुकेशन (DHE) ने लॉ में एडमिशन के लिए आवेदन करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. अब आप 1 मई तक LLB के तीन साल और 5 साल के कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बुधवार तक LLB के तीन साल के कोर्स में 23,499 एप्लीकेशन ही आए हैं, जबकि LLB के 5 साल के कोर्स के लिए 13,879 छात्रों ने आवेदन दिया है.

पिछले साल, वकालत के तीन साल के कोर्स के लिए 23,838 छात्रों ने आवेदन किया था.

लिहाला, ज्यादा आवेदन आमंत्रित करने के उद्देश्य से DHE ने आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल से बढ़ाकर 1 मई कर दी है.

हालांकि DHE की चिंता यह भी है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अब तक उन कॉलेजों के नामों की सूची जारी नहीं की है, जिन्हें इस साल एडमिशन लेने की अनुमति होगी. बीसीआई जब तक सूची जारी नहीं करता, सीटों की संख्या के बारे में बता पाना मुश्क‍िल होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement