scorecardresearch
 

jee advanced 2017 result: लड़कों ने मारी बाजी, सर्वेश बने TOPPER

JEE advance 2017 रिजल्ट्स की घोषणा कर दी गई है. इस बार लड़कों ने बाजी मारी है. चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी All India Rank के Topper हैं. जानिये, कहां एडमिशन लेना चाहते हैं सर्वेश...

Advertisement
X
अपने माता-पिता के साथ सर्वेश मेहतानी
अपने माता-पिता के साथ सर्वेश मेहतानी

JEE advance 2017 रिजल्ट्स की घोषणा कर दी गई है. इस बार लड़कों ने बाजी मारी है. चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी All India Rank के Topper हैं. वहीं दूसरे स्थान पर पुणे के अक्षत चुग हैं और तीसरे स्थान पर दिल्ली के अनन्य अग्रवाल हैं.

टॉपर सर्वेश IIT Bombay में एडमिशन लेना चाहते हैं और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं. सर्वेश ने बताया कि आईआईटी में पढ़ने के क्रेज ने उन्हें यह सफलता दिलाई है.


9वां रैंक हासिल करने वाले चंडीगढ़ के रचित बंसल भी IIT Bombay में ही एडमिशन लेना चाहते हैं. टॉपर सर्वेश की तरह रचित भी कंप्यूटर साइंस में ही पढ़ाई करेंगे.

राजस्थान कोटा स्थ‍ित वाइब्रेंट एकेडमी के छात्र सूरज यादव ने JEE एडवांस में ऑल इंडिया 5वां रैंक हासिल किया है. सूरज ने ऑल इंडिया रैंक में जगह बनाने के लिए 366 में 330 अंक हासिल किए हैं. सूरज के पिता भि‍वानी में एक कॉन्ट्रैक्ट टीचर हैं और मां हाउसमेकर हैं.

Advertisement

Indian Institute of Technology (IIT) Madras ने jeeadv.ac.in पर रिजल्ट जारी किया है. रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी किया गया. परीक्षा के लिए करीब 1.7 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिन कैंडिडेट्स ने JEE (Main) क्लीयर किया था JEE (Advanced)में वही बैठ पाए.

JEE (Advanced) में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर ही Indian Institutes of Technology (IITs) और Indian School of Mines (ISM), Dhanbad में एडमिशन तय होगा.

Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) 7 राउंड में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करेगी, ताकि IITs की सभी सीटों पर एडमिशन सुनिश्च‍ित किया जा सके. आमतौर पर 2 राउंड एडमिशन प्रक्रिया चलती है, पर पिछले साल 6 राउंड लिया गया, फिर भी 9660 सीट में 73 खाली ही रह गए.

इस साल JoSAA IITs, NITs, IIITs and GFTIs के लिए एडमिशन लेगा. बता दें कि देश के 23 IITs में करीब 11,0 00 सीटें मौजूद हैं.

Advertisement
Advertisement