scorecardresearch
 

जानिये कैसी थीं हॉलीवुड की पहली भारतीय हीरोइन

मर्ले ओबरॉन, हॉलीवुड की पहली भारतीय हीरोइन थीं. पर जीवनभर उन्‍होंने अपनी भारतीय होने की पहचान छुपाए रखी. जानिये कैसी थीं मर्ले ओबरॉन...

Advertisement
X
first indian hollywood actress merle oberon
first indian hollywood actress merle oberon

अभिनेत्री मर्ले ओबरॉन का जन्‍म आज ही के दिन 19 फरवरी, 1911 को हुआ था. वो देश की पहली ऐसी अदाकारा थीं, जिन्‍होंने हॉलीवुड में काम किया.

लेकिन मर्ले ने जीवनभर अपने भारतीय होने की पहचान छुपाए रखी. उन्‍होंने कभी यह जाहिर नहीं होने दिया कि वो भारतीय मूल की एक्‍ट्रेस हैं.

मर्ले हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं. फिल्‍म वथरिंग हाइट्स (1939) में अपनी भूमिका के लिए मर्ले की खूब तारीफ हुई थी.

मर्ले का जन्‍म साल 1911 में मुंबई में हुआ था. लेकिन अपनी मौत से एक साल पहले तक उन्‍होंने अपनी भारतीय पहचान छुपाए रखा.

उन्‍होंने अपनी पहली प्रस्‍तुति कलकत्‍ता के एमेच्‍योर ड्रामेटिक सोसाइटी में दी थी.

उनका असली नाम था एस्‍टले थॉम्‍पसन, जिसे निर्देशक अलेक्‍जेंडर कोर्डा ने अपनी फिल्‍म 'द प्राइवेट लाइफ ऑफ हेनरी 8' के लिए बदल कर मर्ले ओबरॉन कर दिया.

Advertisement

देखते ही देखते इस फिल्‍म के बाद एस्‍टले मर्ले के नाम से मशहूर हो गईं और तब से अपनी आखिरी सांस तक एस्‍टले ने मर्ले का नाम ही जीया.

मर्ले की यादगार फिल्‍में:
1. द डार्क एंगल (1935)
2. वथरिंग हाइट्स (1939)

3. ए सांग टू रिमेंबर (1945)

Advertisement
Advertisement