scorecardresearch
 

चीन के स्‍कूल ने बनाया ग्रेड बैंक, अब कर्ज पर ग्रेड लेकर पास हो सकेंगे बच्‍चे!

चीन के एक स्‍कूल ने छात्रों पर परीक्षा के बोझ को कम करने के लिए अनूठा प्रयास किया है. उसने ऐसा ग्रेड बैंक बनाया है जहां से ग्रेड को कर्ज पर लिया जा सकता है. आप भी जानिए क्‍या है पूरा मामला...

Advertisement
X
Representational Image
Representational Image

चीन के एक स्‍कूल ने छात्रों के लिए अनूठी योजना शुरू की है. उन्‍होंने ऐसा ग्रेड बैंक तैयार किया है, जो छात्रों के परीक्षा में फेल हो जाने के डर को खत्‍म कर देगा.


ये इनिशियेटिव लिया है चीन के नॉन्जिंग नंबर 1 हाई स्‍कूल ने. इसके पीछे सोच ये है कि छात्र परीक्षा में पास होने के दबाव का बिना तनाव लिए पढ़ें.

कैसे करता है ये बैंक काम
इस स्‍कूल के एक अध्‍यापक ने बताया कि अगर कोई छात्र परीक्षा में 2 अंकों से फेल हो रहा है तो वह अपनी टीचर से बात करके वह दो या उससे अधिक अंक कर्ज के तौर पर ले सकता है.

कर्ज लिए अंक लौटाने भी होंगे
मजेदार बात ये है कि अगर किसी छात्र ने कुछ अंक उधार लिए हैं तो उसे वे अंक अगली परीक्षा में लौटाने ही होंगे. अगली परीक्षा में उसने जो भी अंक प्राप्‍त किए हैं, उसमें से उधार लिए अंक घटा दिए जाएंगे. कर्ज लौटाने के लिए छात्र को तीन मौके दिए जाएंगे. यही नहीं, कुछ एक्‍स्‍ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के जरिए भी छात्र इन अंकों को वापस कर सकता है.

Advertisement
Advertisement