केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा 20 सितम्बर को होगी. यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाती है. पिछले दिनों एआईपीएमटी में हुई गड़बड़ी के बाद सीबीएसई ने इस एग्जाम के लिए सख्त नियम बना दिए हैं. एग्जाम देने से पहले जान लें ये नियम:
1. स्टेश्ानरी से जुड़ी सभी तरह की चीजें मसलन राइटिंग पैड, पेन, कैलकुलेटर आदि सब बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी.
2. कम्यूनिकेशन के लिए प्रयोग किए जाने वाले डिवाइस फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर इन सबको साथ ले जाना सख्त मना है.
3. हाथ की घड़ी भी एग्जामिनेशन हॉल में पहनकर जाना मना होगा.
4. कैंडिडेट्स को CTET की वेबसाइट से एडमिटकार्ड डाउनलोड करना होगा और इसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.
5. कैंडिडेट्स को पहचान के लिए अपने साथ पैनकार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि में कोई एक चीज ले जाना अनिवार्य है.
आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय, राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधीन आने वाले स्कूल, तिब्बती स्कूल और नवोदय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट को पास करना जरूरी होता है. यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को पास करने के लिए उन्हें 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है. परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है जो सात साल तक मान्य रहता है.