scorecardresearch
 

CBSE: 10वीं-12वीं की मार्कशीट में अगर हुई है गलती, तो ऐसे करें सुधार

जिन छात्रों की CBSE मार्कशीट में गलती है उन्हें बता दें, अब वह अपनी गलती सुधार सकते हैं. यहां पढ़ें डिटेल्स.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं-12वीं की मार्कशीट डिजीलॉकर में अपलोड कर दी है. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद लगातार सीबीएसई को छात्रों की कई शिकायतों का सामना करना पड़ा. जिसमें छात्रों ने कहा, उनकी मार्कशीट में कुछ गलतियां हैं. अधिकतर छात्रों के नाम और जन्मतिथि गलत लिखी गई है.

लगातार आ रही छात्रों की शिकायत को सुनते हुए बोर्ड ने मार्कशीट में सुधार करने के लिए सुविधा जारी कर दी है. बोर्ड ने कहा आधिकारिक cbse.nic.in वेबसाइट पर दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिनका पालन करते हुए छात्र अपने सीबीएसई मार्कशीट में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं. (नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें)

मार्कशीट में नाम बदलने पर बोर्ड का कहना है कि उम्मीदवारों के नाम या सरनेम में बदलाव के संबंध में आवेदनों पर विचार किया जा सकता है. बशर्तें है कि परिवर्तन कानून के न्यायालय द्वारी स्वीकार किया गया हो.

Advertisement

बता दें, सीबीएसई ने जुलाई में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया था. इस साल, COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं पूरी नहीं हो सकी थी. परिणाम के लिए एक नई मूल्यांकन योजना का पालन करना पड़ा था.

Advertisement
Advertisement