BHU Admission 2020 entrance tests: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने सभी ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले के लिए एंट्रेंस परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी है. परीक्षा दो चरण में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का पहला चरण 24 से 31 अगस्त तक होगा जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 9 से 14 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. प्रवेश परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा की तारीख से एक सप्ताह पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
पहले चरण में इन पोस्टग्रेजुएशन कोर्सेज की होगी परीक्षा
LLB (3-years)
BEd
BEd-Special Education
BP ED
BFA
BPA
दूसरे चरण में इन अंडरग्रेजुएशन कोर्सेज की होगी परीक्षा
BA (Hons) Arts
BA (Hons) Social Sciences
BCom (Hons)
BCom -- FMM
BSc (Hons) Ag
BA LLB - 5 years (Hons)
BSc (Hons) Maths
BSc (Hons) Bio
Shashtri (Hons)
Different programmes of BVoc
आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 अगस्त को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की वेबसाइट bhuonline.in पर जारी होगा, जिसमें परीक्षा से संबंधित सबसे विस्तृत जानकारी दी जाएगी.