scorecardresearch
 

FTII स्‍टूडेंट्स को अरविंद केजरीवाल ने दिया मदद का भरोसा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताल कर रहे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII)के स्‍टूडेंट्स से मुलाकात की और हर तरह की मदद का भरोसा दिया.

Advertisement
X
FTII स्‍टूडेंट्स - अरविंद केजरीवाल
FTII स्‍टूडेंट्स - अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताल कर रहे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के स्‍टूडेंट्स से मुलाकात की और हर तरह की मदद का भरोसा दिया. एक सरकारी अधिकारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने स्‍टूडेंट्स से कहा कि वे उनके साथ हैं और मुद्दे को संसद में उठाने की उनकी मांग से भी सहमत हैं.'

स्‍टूडेंट्स ने अरविंद केजरीवाल को अपनी चिंताओं से अवगत कराया. संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष गजेंद्र चौहान को हटाने की मांग को लेकर बीते एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं.

स्‍टूडेंट्स ने कहा कि अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. छात्र संघ के सचिव विकास उर्स ने कहा कि केजरीवाल से उनकी बातचीत अच्छी रही. उर्स ने कहा, 'हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे मुद्दे को आगे ले जाएंगे.'

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement