उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकेंगे.

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र का रोल नंबर जरूरी होता है, जो एडमिट कार्ड पर दिया गया होता है.
UP Board 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होता है.
फेल छात्र कम्पार्टमेंट/पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं या अगली परीक्षा में दोबारा प्रयास कर सकते हैं.
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले आजतक की आधिकारिक वेबसाइट aajtak.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद ‘Board Result’ सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां ‘उत्तर प्रदेश बोर्ड’ से जुड़ा लिंक चुनें.
स्टेप 4: अब ‘UP Board 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 6: सबमिट करते ही आपका यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप PDF डाउनलोड या प्रिंटआउट के रूप में भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.