scorecardresearch
 

NEET 2017: रिजल्‍ट घोषित, पंजाब के नवदीप सिंह ने किया टॉप

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने NEET का रिजल्‍ट जारी कर दिया है.

Advertisement
X
नीट 2017
नीट 2017

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने NEET का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

खबर है कि इस बार पंजाब के नवदीप सिंह ने नीट परीक्षा में टॉप किया है. उन्‍होंने AIR 1 rank के साथ कुल 697 अंक हासिल किए हैं. दूसरे स्‍थान पर अर्चित गुप्‍ता रहे हैं.

गौरतलब है कि 12 जून को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि नीट 2017 का रिजल्‍ट 26 जून तक जारी किया जाए. इसलिए सीबीएसई हर हालत में 26 जून तक रिजल्‍ट जारी कर देगा.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
- ऑफिशियल वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं.
- NEET 2017 result and rank लिंक पर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा. अब यहां अपना रोल नंबर और अन्‍य डिटेल्‍स डालें.
- रिजल्‍ट दिखने लगेगा. इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

Advertisement

बता दें कि इस साल करीब 12 लाख छात्रों ने नीट की परीक्षा दी है. जिसमें से 10.5 लाख छात्रों ने हिंदी या अंग्रेजी में परीक्षा दी है जबकि शेष 1.25 लख छात्रों ने आठ अन्‍य भाषाओं का चुनाव किया था.

इस साल नीट का एग्‍जाम 10 भाषाओं में आयोजित किया गया था. गौरतलब है कि नीट के माध्‍यम से ही एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है.

Advertisement
Advertisement