scorecardresearch
 

JAC Board 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट जारी, कुल 95.27% पास, प्रियांशु-श‍िवांगी-प्रेम और सन्नी ने क‍िया टॉप

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 2026 की मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिसमें 4,22,109 छात्रों में से 4,02,178 सफल हुए हैं. कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा. छात्र डिजीलॉकर पोर्टल पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा किया है और स्क्रूटनी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी.

Advertisement
X
JAC Board 10th Result 2026 declared
JAC Board 10th Result 2026 declared

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है . इस साल बोर्ड ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक तौर पर डिजीलॉकर पोर्टल के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 

aajtak.in पर इस ल‍िंक से चेक करें रिजल्ट: Jharkhand Board 10th Result direct link

मेरिट लिस्ट में 4 छात्रों ने साझा की पहली रैंक
झारखंड बोर्ड की इस साल की मेरिट लिस्ट ने सबको चौंका दिया है. टॉप-3 की सूची में कुल 10 छात्रों ने जगह बनाई है, जिसमें पहली रैंक पर ही 4 छात्र संयुक्त रूप से काबिज हैं .

रैंक 1 (99.60% अंक): प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (रांची) ने 500 में से 498 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है .

रैंक 2 (99.20% अंक): दिव्यांशु उरांव (गुमला), खिलेश साहू (गुमला), वैष्णवी श्री (हजारीबाग) और जूलिता मिंज (हजारीबाग) ने 496 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया है .

रैंक 3 (98.80% अंक): महताब अंसारी, प्रीत राज, अमीषा कुमारी और रानी दीप्ति ने 494 अंकों के साथ तीसरा स्थान साझा किया है .

Advertisement

इस पीडीएफ लिंंक पर क्ल‍िक करके देखें पूरी मेर‍िट लिस्ट 

PDF देखें

परीक्षा परिणाम: एक नजर में  
इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में कुल 4,22,109 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 4,02,178 छात्रों ने सफलता हासिल की है . बोर्ड का कुल पास प्रतिशत 95.278% रहा है .

श्रेणीवार प्रदर्शन की जानकारी:
कुल आवेदित छात्र: 4,24,001 
प्रथम श्रेणी (First Division): 2,26,957 छात्र 
द्वितीय श्रेणी (Second Division): 1,60,673 छात्र 
तृतीय श्रेणी (Third Division): 14,548 छात्र

इस पीडीएफ लिंंक पर क्ल‍िक करके देखें डिस्ट्र‍िक्ट वाइज रिजल्ट 

PDF देखें

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए परिणामों को डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध कराया है. छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक लिंक results.digilocker.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Jharkhand Academic Council' का चयन करें.
अपना रोल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.
'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.

झारखंड बोर्ड ने र‍िकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर नतीजों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग ने सफल हुए सभी मेधावियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए स्क्रूटनी (Re-checking) की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement