
ICAI CA Final Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स सीए नवंबर 2020 के ओल्ड और न्यू कोर्सेस के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर चेक कर सकते हैं.
इन वेबसाइट्स पर CA का रिजल्ट करें चेक

ऐसे चेक करें ICAI CA Final Result 2020
> सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं.
> फिर Final (Old) या Final (New) November 2020 पर क्लिक करें.
> ICAI CA Final Result 2020 चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर, पिन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा.
> उसके बाद स्क्रीन पर दिया गया Code डालकर Check Result पर क्लिक करना होगा.
> सीए फाइनल रिजल्ट 2020 आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा.
Results of the ICAI Chartered Accountants Final Examination (Old course & New Course) held in November 2020 declared. Same can be accessed at the following websites
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai)
इसी तरह मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए भी CHECK MERIT LIST पर Final (Old) या Final (New) November 2020 पर क्लिक करके स्टेप्स फॉलो करने होंगे.