scorecardresearch
 

NTA ने जारी किया CUET UG का रिजल्ट जारी, इस तरह चेक करें स्कोरकार्ड

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

Advertisement
X
जारी हुआ CUET UG  का रिजल्ट.
जारी हुआ CUET UG का रिजल्ट.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET UG रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. छात्र NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. बता दें कि परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया गया था जिसमें करीब 15,68,867 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं. 

होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 

अब आपके सामने नया लॉगिन पेज ओपन होगा. वहां पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें. 

कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. 

आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 

इन आंकड़ों पर दें ध्यान 

रजिस्टर कैंडिडेट  13,54,699 15,68,867
 
परीक्षा में शामिल कैंडिडेट 10,71,735 
 
 11,64,098
रजिस्टर्ड सब्जेक्ट टेस्ट   58,18,608    67,56,327
दिए गए विषय टेस्ट    44,75,444   49,05,176
मेल स्टूडेंट्स (कुल)     7,06,760   7,94,257
फीमेल स्टूडेंट्स (कुल)    6,47,934  7,74,607
ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स   3
दिव्यांग (PwD) स्टूडेंट्स
 
4,354    5,033
सामान्य वर्ग    6,08,705  6,86,419
अनुसूचित जाति (SC)     1,44,289   1,71,397
अनुसूचित जनजाति (ST)  84,461  95,464

स्कोरकार्ड में मिलेगी ये जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद से छा6 अपने स्कोरकार्ड में  नाम, आवेदन संख्या, सब्जेक्ट वाइज नंबर, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी दर्ज होती है. किसी में भी गलती मिलने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें. ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलता है. 

Advertisement

जानें क्या है मार्किंग स्कीम 

वहीं, अगर सीयूईटी यूजी 2026 में मार्किंग स्कीम की बात करें, तो इसमें हर सही आंसर पर 5 नंबर दिए गए हैं, जबकि गलत आंसर पर 1 नंबर काटे जाते हैं. बिना आंसर छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई नंबर नहीं मिलता. अगर किसी प्रश्न में गलती पाई जाती है और उसे हटाया जाता है, तो नियमों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को उसका लाभ दिया जा सकता है. 

कब हुआ था परीक्षा का आयोजन? 

सीयूईटी यूजी 206 का आयोजन पहले 11 मई से 31 मई के बीच किया गया था. इसी शेड्यूल के हिसाब से एग्जाम आयोजित भी हुआ है, लेकिन बकरीद की वजह से 28 मई का एग्जाम पोस्टपोन करना पड़ा, जिसका आयोजन 6 जून और 7 जून को हुआ. सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन भारत और विदेश के 321 शहरों में हुआ था. कुल 37 सब्जेक्ट के एग्जाम आयोजित किए गए, जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल थे.

9 जून को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की

वहीं, सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर की 9 जून को जारी हुई थी. फाइनल आंसर की जारी होने से पहले NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर की, क्वेश्चन पेपर और रिकॉर्डेड जवाब पब्लिश किए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement