scorecardresearch
 

जल्द जारी हो सकता है CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर आ गया अपडेट 

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर 'Coming Soon' लिखा आ रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर पर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

Advertisement
X
कभी भी जारी हो सकता है CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट.
कभी भी जारी हो सकता है CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. इसे लेकर डिजिलॉकर पोर्टल पर बड़ा अपडेट आया है. डिजिलॉकर पर ‘Coming Soon’ लिखा आ रहा है, जिससे ये संकेत मिलता है कि सीबीएसई रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है. अगर पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि CBSE 12वीं का रिजल्ट 12 या 13 मई को आ सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई तारीख या समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की है.

इन जगहों पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

जब रिजल्ट जारी हो जाए तो, छात्र CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in या results.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जहां से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर उसे वैरिफाइड कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की ऑफिशियल साइट results.digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप ओपन करें. 
  • फिर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े क्रेडेंशियल का यूज करके लॉगिन कर लें.
  • उसके बाद एजुकेशन या सीबीएसई सेक्शन में जाएं.
  • अब CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 या कक्षा XII की मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें. 
  • फिर रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी डिटेल्स भरें.
  • उसके बाद रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें.
  • अब अपना रिजल्ट देखें और डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर लें.

उमंग ऐप पर इस तरह करें चेक

Advertisement
  • सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  • सेवाएं सेक्शन में जाएं और CBSE पर क्लिक करें. 
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके OTP या MPIN के माध्यम से लॉगिन करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स डालें.
  • डिटेल्स को सबमिट करें.
  • आपका CBSE कक्षा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.

फेल होने के बाद क्या है ऑप्शन? 

मान लेते हैं कि अगर कोई छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी भी वजह से फेल हो जाता है तो, उसे निराश होने की जरूरत नहीं हैं. बोर्ड की ओर से कुछ विकल्प दिए गए है-

कंपार्टमेंट परीक्षा 

अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. ये परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट आने के बाद जुलाई में होती है. 

इम्प्रूवमेंट परीक्षा 

लेकिन अगर आप सारे विषयों में पास हैं पर आप अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, तो आप इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement