scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

MARUTI की छोटी कारों को दीवाने हुए लोग... 41 परसेंट बढ़ गई सेल्स

Maruti Suzuki Baleno
  • 1/7

मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री वापस पटरी पर आ रही है. कंपनी की मिनी, कॉम्पैक्ट और मिडसाइज पैसेंजर कारों की बिक्री में 24 परसेंट का ईयर-ऑन-ईयर इजाफा हुआ है. सितंबर 2026 में इन सेगमेंट्स की सेल्स बढ़कर 91,887 यूनिट्स तक पहुंच गई है. कंपनी की ओवरऑल सेल्स भी बढ़ी है. (Photo: Instagram/ Nexa)

Maruti Suzuki Baleno
  • 2/7

घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेल्स की बात करें, तो मारुति सुजुकी ने 36.9 परसेंट की ग्रोथ के साथ 1,81,838 यूनिट्स बेच दी हैं. ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, वैगनआर,स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर की 74,090 यूनिट्स पिछले साल बिकी थीं. यानी इस साल सेगमेंट में 17,797 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं. (Photo: Instagram/ Nexa)

Maruti Suzuki Baleno
  • 3/7

अगर पिछले दो क्वार्टर की बात करें, तो अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 में मारुति सुजुकी ने इस सेगमेंट में 4,11,801 कारें बेची थीं. वहीं इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी ने 5,51,094 यूनिट्स को बेचा है. यानी इस साल पिछले साल के मुकाबले लगभग 1.40 लाख कारें ज्यादा बिकी हैं. (Photo: Instagram/ Nexa)

Advertisement
Maruti Suzuki Baleno
  • 4/7

मारुति सुजुकी की बेहतर होती सेल्स का ये आंकड़ा ऐसे वक्त पर आया है, जब भारतीय बाजार में एसयूवी का दबदबा है. भारतीय ऑटो बाजार के 57 परसेंट हिस्से पर एसयूवी बॉडी स्टाइल का कब्जा है. यहां तक की मारुति सुजुकी खुद एसयूवी बॉडी स्टाइल पर फोकस कर रही है. (Photo: Instagram/ Nexa)

Maruti Suzuki Baleno
  • 5/7

वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में मारुति सुजुकी की एसयूवीज की सेल्स में 56 परसेंट का इजाफा हुआ है. औसतन कंपनी हर महीने 56 हजार एसयूवी बेच रही है. इस वित्तवर्ष की पहली छमाही में मारुति सुजुकी ने 11 लाख गाड़ियां बेची हैं. इसमें दूसरे क्वार्टर में 5,65,201 कारें बेची गई हैं. (Photo: Instagram/ Nexa)

Maruti Suzuki Baleno
  • 6/7

ये किसी भी तिमाही में कंपनी की बेची गई गाड़ियों की सबसे ज्यादा संख्या है. कंपनी की एक मात्र सेडान डिजायर की डिमांड भी काफी अच्छी है. ये इंडस्ट्री की बेस्ट सेलिंग सेडान है. हाल में ही मारुति सुजुकी ने बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, जो दिखा रहा है कि छोटी कारों को लोग अभी पसंद कर रहे हैं. (Photo: Instagram/ Nexa)

Maruti Suzuki Baleno
  • 7/7

मारुति सुजुकी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर मार्केटिंग और सेल्स, पार्थो बनर्जी ने बताया, 'ये एक महीने में नहीं हुआ है. महीने दर महीने ऐसा हुआ है. वित्तवर्ष 2027 की पहली छमाही में मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक्स की सेल्स 86 परसेंट बढ़ी है. वहीं मिड-हैच की सेल्स में 40 परसेंट और ओवलऑल हैचबैक सेल्स में 41 परसेंट का इजाफा हुआ है.' (Photo: Instagram/ Nexa)

Advertisement
Advertisement