केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बोर्ड मई के इस हफ्ते या अगले हफ्ते परिणामों की घोषणा कर सकता है. हालांकि, CBSE ने अभी तक किसी सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो CBSE अक्सर मई के दूसरे सप्ताह में ही 12वीं के नतीजे घोषित करता रहा है.
इस साल भी डिजिटल मूल्यांकन और ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की वजह से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया काफी तेज रही है. छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी चेक कर सकते हैं.
कब आ सकता है रिजल्ट?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि बोर्ड मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी कर सकता है. यानी 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट आ सकता है. परिणाम जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर की ऐप और वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं.
दूसरे ऑप्शन भी हैं मौजूद
इसके अलावा कई बार बड़ी संख्या में छात्र एक साथ बोर्ड की वेबसाइट चले जाते हैं जिसकी वजह से साइट क्रैश हो जाती है. इसके लिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. वह UMANG ऐप पर भी जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
फेल होने पर मिलेगा ये विकल्प
मान लेते हैं कि किसी भी वजह से आप बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाते हैं, तो आगे आपके लिए क्या विकल्प है? तो बता दें कि बोर्ड की ओर से कई ऑप्शन दिए जाएंगे.
कंपार्टमेंट परीक्षा
अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. ये परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट आने के बाद जुलाई में होती है.
इम्प्रूवमेंट परीक्षा
लेकिन अगर आप सारे विषयों में पास हैं पर आप अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, तो आप इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं.