गुजरात में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. दक्षिण गुजरात के जिले इस बार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. लगातार बारिश ने नदियों और जलाशयों का स्तर बढ़ा दिया है, जिससे जगह जगह जल भराव की समस्या सामने आ रही है. स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं.