BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया. बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट https://result.biharboardonline.org और https://matricbiharboard.com पर देख सकते हैं. इस साल करीब 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनका इंतजार अब खत्म हो चुका है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक में दो छात्राएं स्टेट टॉपर बनीं, इनके नाम पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन है. ये दोनों संयुक्त रूप से टॉपर बनी हैं.
12 दिनों के मूल्यांकन के बाद जारी हुआ रिजल्ट
बता दें कि कुल 81.79 फीसदी बच्चे मैट्रिक परीक्षा में पास हुए. इसमें छात्राओं की सफलता का प्रतिशत ज्यादा रहा. कुल 12 लाख 35 हजार 743 बच्चे पास हुए. 492 अंक दोनों स्टेट टॉपर को मिले; सिमतुल्ला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं पुष्पांजलि कुमारी स्टेट टॉपर बनी हैं अैर सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय चौराही, वैशाली की स्टेट टॉपर बनीं.
पिछले साल कब आया था रिजल्ट
16 लाख छात्र हुए थे शामिल
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी. कॉपियों का मूल्यांकन दिए गए समय में पूरा कर लिया गया है.
यहां पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है वह ऑफिशियल वेबसाइट result. biharboardonline.org पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें मांगी गई जानकारी को भरें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
ऐसे चेक करें रिजल्ट