बिहार बोर्ड रिजल्ट
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board) राज्य के सरकारी (Government School) और निजी (Private School) स्कूलों में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर परीक्षा आयोजित करता है.
बिहार बोर्ड की परीक्षाएं बिहार सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाती है. स्कूल परीक्षाओं के साथ, यह शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में प्रमाण पत्र और बिहार राज्य के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए भी विभागीय परीक्षाएं आयोजित करता है (Bihar Board).
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) साल में दो बार माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा आयोजित करता है. पहली, फरवरी-मार्च में वार्षिक बोर्ड परीक्षा है और दूसरी, हर साल मई-जून में आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा है. परीक्षा का परिणाम मई या जून में घोषित किया जाता है (Bihar Board Exam Result).
बिहार बोर्ड की स्थापना 1952 में बिहार स्कूल परीक्षा अधिनियम - 1952 की धारा 3 (Under section 3 of Bihar School Examination Act-1952) के तहत हुई थी (Formation of Bihar Board) यह बिहार सरकार (Government of Bihar) के तहत गठित एक वैधानिक निकाय है. बिहार बोर्ड का मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में है (Bihar Board Headquarter in Patna).
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Live Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप आजतक पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board Class 10th Result Declared: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. 15 फरवरी से 23 फरवरी के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल 16 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की.
बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही बोर्ड ने एक नई टेक्नोलॉजी का यूज किया है जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है. पारदर्शिता और सटीकता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की गई इस आधुनिक तकनीक ने शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव संकेत दिया है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है.
बिहार बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को 12वीं के तीनों स्ट्रीम (साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट जारी कर दिया है और अब बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में जो छात्र दो से अधिक विषयों में फेल हुए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
साधारण परिवार से आने वाली सपना ने 95.80% अंक हासिल कर अपनी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया. उनके पिता सुधीर चौरसिया एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, लेकिन उन्होंने कभी बेटी की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी. सपना का लक्ष्य डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है. उनकी कहानी छोटे गांवों के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है और इस बार टॉप किए बच्चे लखपति बनने वाले हैं. इन्हें कैश से लेकर लैपटॉप तक कई सुविधाएं मिलने वाली हैं. यही नहीं इन टॉपर्स को मंचाें से सम्मान और एक नई पहचान भी मिलने वाली है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश और बाकी दोनों यानी आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी व कॉमर्स में गया की अदिति कुमारी ने टॉप किया है. बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड 25 दिन में बारहवीं का रिजल्ट जारी किया है. पढ़ें रिजल्ट से जुड़ी सभी अपडेट्स.
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का वेट अब खत्म हो गया है.
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने फिर रचा इतिहास! बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा की. इस साल कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल रहे हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में किसने मारी बाजी? सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बीएसईबी आज 23 मार्च को 1.30 बजे इंटरमीडिएट 2026 रिजल्ट घोषित करेगा.
बिहार बोर्ड कभी भी क्लास 10 और 12 के परिणाम घोषित कर सकता है. ऐसे में आप ऑफिशियल साइट के अलावा इन जगहों पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की मैट्रिक परीक्षा आज से पूरे बिहार में शुरू हो गई है. इस साल 15 लाख 12 हजार 687 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 7.85 लाख छात्राएं और 7.26 लाख छात्र हैं. परीक्षा राज्य के 1699 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है.
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी. राज्यभर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13.17 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे. नकल रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी, दो लेवल की जांच और सख्त नियम लागू किए गए हैं. परीक्षा दो पालियों में होगी और देर से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिलेगी.
BSEB 10th, 12th Compartment Result 2025 Declared: BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने BSEB कार्यालय, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना के मुख्य भवन के सभागार से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विशेष और कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम घोषित किए. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Bihar Board Class 10 Matric Result Pass Percentage: बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए 15 लाख से अधिक परीक्षर्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) शनिवार दोपहर 12 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. इस साल का रिजल्ट भी पिछले साल से बेहतर रहने की उम्मीद है.
10वीं में आए छप्पर फाड़ नंबर! देखें बिहार बोर्ड टॉपर की वायरल मार्कशीट
BSEB Bihar Board 10th Compartmental Exam 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाकर 12 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.
10वीं की परीक्षाएं छूट गईं? पास होने का मौका दे रहा है बिहार बोर्ड
पिता हैं वेटर, ट्यूशन पढ़ाकर बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर बना बेटा
Bihar Board 10th Topper Sachin Kumar Ram: बिहार बोर्ड मैट्रिक के सेकंड टॉपर सचिन ने कहा, 'कष्ट होता है, लेकिन मैंने इसी कष्ट से अपने माता-पिता, बहनों और परिवार का नाम ऊपर किया है. इसी कष्ट से मोटिवेशन भी मिलता है, इसलिए आज पूरे बिहार में मैट्रिक परीक्षा परिणाम में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.'