scorecardresearch
 

Assam Board 10th Result: असम बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, लड़कों ने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

असम बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 67.78% रहा जबकि लड़ियों का 63.96% रहा. कुल 4,29,249 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा जो पिछले वर्ष के 63.98% से बेहतर है. टॉपर्स में ज्योतिर्मय दास ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आकांक्षा भुइयां दूसरे स्थान पर रहीं.

Advertisement
X
असम बोर्ड में इस बार लड़कों ने मारी बाजी
असम बोर्ड में इस बार लड़कों ने मारी बाजी

असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ दिया है. शुक्रवार को घोषित हुए नतीजों में लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों के मुकाबले बेहतर रहा है. इस साल फरवरी-मार्च में आयोजित हुई परीक्षा में कुल 4,29,249 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 65.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. पिछले साल (2025) के 63.98 प्रतिशत के मुकाबले इस बार कुल पास प्रतिशत में बढ़त दर्ज की गई है.

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 67.78 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 63.96 प्रतिशत दर्ज किया गया है.

ये रहे असम बोर्ड के टॉपर्स
परीक्षा आयोजित करने वाले 'असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड' ने टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम भी घोषित कर दिए हैं:

प्रथम स्थान: शंकरदेव शिशु निकेतन (पाताचारकुची) के ज्योतिर्मय दास ने 600 में से 591 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है.
द्वितीय स्थान: अंबिकागिरि राय चौधरी जातीय विद्यालय की आकांक्षा भुइयां 589 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.
तृतीय स्थान: तीसरा स्थान संयुक्त रूप से लिटिल फ्लावर एचएस स्कूल (डिब्रूगढ़) की जिया फराह इस्लाम और लिटिल फ्लावर्स स्कूल (नलबाड़ी) के सुरजीत अख्तर ने साझा किया. दोनों ने 588 अंक प्राप्त किए हैं.

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले
जिलों की बात करें तो दिमा हसाओ 88.23 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर रहा. इसके बाद शिवसागर (84.08 प्रतिशत) और डिब्रूगढ़ (78.46 प्रतिशत) का स्थान रहा.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
नतीजों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सफल छात्रों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "HSLC परीक्षा 2026 पास करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई. यह मील का पत्थर आपके लिए नए अवसर खोले. जिन्हें उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले, वे दृढ़ संकल्प बनाए रखें. कड़ी मेहनत और लगन से आप निश्चित रूप से सफल होंगे."

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement