scorecardresearch
 
Advertisement

वीकेंड पर पहाड़ों में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, लगा भारी ट्रैफिक जाम

वीकेंड पर पहाड़ों में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, लगा भारी ट्रैफिक जाम

लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की रुख कर रहे हैं. इस वजह से हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. भारी भीड़ के कारण हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह थम चुकी है. सोलन में कालका-शिमला हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भारी जाम देखने को मिल रहा है. वहीं, मसूरी जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक बेहद धीमा है. उत्तराखंड के जोशीमठ-बद्रीनाथ मार्ग पर लगभग 7 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement
Advertisement