भारत में, बोर्ड परीक्षाएं (Board Exam in India) उन सार्वजनिक परीक्षाओं को संदर्भित करती हैं जो 10वीं कक्षा की शिक्षा (SSC) का और 12वीं कक्षा की शिक्षा (HSC) का फाइनल परीक्षा होता है. इन परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों या प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित होते हैं.
राज्य बोर्ड परीक्षाओं (State Board Exam) को विभिन्न रूप से माध्यमिक, माध्यमिक राज्य प्रमाणपत्र और उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र परीक्षाओं के रूप में जाना जाता है. इनका संचालन और प्रबंधन देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्डों द्वारा किया जाता है. राज्य बोर्ड के अलावा सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) के तहत भी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं. पाठ्यक्रम और बोर्ड के बीच अंतर के कारण हर राज्य में अलग - अलग समय पर परीक्षाएं होती हैं, लेकिन आमतौर पर फरवरी और मार्च के महीनों में ही आयोजित की जाती हैं (Board Exam Date). परीक्षाओं के परिणाम अप्रैल और मई में आते हैं (Board Exam Result Date).
छात्रों को अपने नवंबर में परीक्षाओं के लिए आवेदन करना होता है. परीक्षा शुरू होने से लगभग 20-25 दिन पहले निर्धारित परीक्षा हॉल के लिए एडमिट कार्ड अधिसूचित सेल या उनके संबंधित स्कूलों में प्राप्त होते हैं (Board Exam Form).
कक्षा 10वीं के छात्र पांच मुख्य विषयों में परीक्षा देते हैं, जो सूचना प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी, हिंदी/भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन हैं. कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, संगीत, ललित कला, शारीरिक शिक्षा, विदेशी भाषा आदि जैसे आपनी पसंद का छठा विषय चुनने का विकल्प होता है (10th Board Exam Core Subjects). कक्षा 12वीं के छात्रों को स्कूलों में पेश की जाने वाली तीन धाराओं में से एक को चुनना होता है, जो विज्ञान, वाणिज्य, और मानविकी है (12th Board Exam Streams).
CISCE ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुल 3.6 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. इस साल दोनों बोर्डों में पास प्रतिशत 99% से ऊपर रहा, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. रीजन वाइज दक्षिण भारत और पश्चिम भारत के छात्र अव्वल रहे। बोर्ड ने री-चेक और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के विकल्प भी दिए हैं.
CISCE ने 2026 के ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं, जिसमें 10वीं का पास प्रतिशत 99.18% और 12वीं का 98.13% रहा. लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12वीं में 99.45% और 10वीं में 99.37% पास प्रतिशत हासिल किया. छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही छात्रों और अभिभावकों की धड़कनें रिजल्ट को लेकर तेज हो जाती हैं. लेकिन इस चमक-धमक वाले रिजल्ट के पीछे छिपी होती है हजारों शिक्षकों की वो कड़ी मेहनत, जो बंद कमरों में, मोबाइल फोन से दूर और सीसीटीवी की निगरानी में पूरी की जाती है. अक्सर हमारे मन में सवाल आता है कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बदले इन टीचर्स को क्या मिलता होगा? क्या उन्हें हर कॉपी के बदले मोटी रकम दी जाती है या यह महज एक 'प्रोफेशनल ड्यूटी' है?
BIEAP 1st, 2nd Year Result Live Updates: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BIEAP) आज सुबह 10:30 बजे 11वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा. छात्र अपना स्कोरकार्ड bie.ap.gov.in पर चेक कर सकेंगे.
असम बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 67.78% रहा जबकि लड़ियों का 63.96% रहा. कुल 4,29,249 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा जो पिछले वर्ष के 63.98% से बेहतर है. टॉपर्स में ज्योतिर्मय दास ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आकांक्षा भुइयां दूसरे स्थान पर रहीं.
देशभर के शिक्षा बोर्ड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी कर रहे हैं. नई प्रणाली में AI छात्र की लिखावट को पहचान कर उत्तरों का विश्लेषण करेगा, जिससे मूल्यांकन तेज, पारदर्शी और मानवीय त्रुटियों से मुक्त होगा. हालांकि अंतिम अंक शिक्षक ही देंगे.
Haryana 12th Board Exam: पानीपत के इसराना और डाहर केंद्रों पर रैपिड एक्शन फोर्स का बड़ा एक्शन. कैमरे बंद कर 'प्लानिंग' के साथ कराई जा रही थी नकल, वीडियो सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करने की मांग.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है. इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 96.23 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं.
राजस्थान बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20 और छात्रों का पास प्रतिशत 93.63 रहा. इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 Candidates Registered हुए थे, जिनमें से रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है.
यूपी के बिजनौर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा देकर घर लौट रही आधा दर्जन छात्राएं रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. परिजनों के हंगामे और पुलिस की नाकामी के बीच अब हिंदू संगठनों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.
12वीं के बाद छात्रों और पेरेंट्स के लिए करियर की नई दिशा एआई तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण बदल गई है. अब हाइब्रिड स्किल्स जैसे एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, डेटा एनालिसिस, फिनटेक, ब्लॉकचेन और क्रिएटिविटी पर जोर दिया जा रहा है. रिपीटेटिव नौकरियां एआई द्वारा खतरे में हैं, जबकि इमोशनल इंटेलिजेंस और लीडरशिप वाले क्षेत्र सुरक्षित हैं.
10वीं की परीक्षा के बाद स्ट्रीम चयन को लेकर छात्रों और अभिभावकों में भ्रम रहता है. यहां साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के करियर विकल्पों और उनकी विशेषताओं को विस्तार से समझाया गया है. साइंस में इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेटा साइंस जैसे विकल्प हैं, कॉमर्स में CA, MBA, स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट जैसे करियर, जबकि आर्ट्स में UPSC, लॉ, जर्नलिज्म जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं.
विशेषज्ञ मानते हैं कि परीक्षा का दबाव पहले से ही छात्रों के मन में तनाव बढ़ा देता है. जब इसके साथ युद्ध, हमले या पूरी दुनिया के कई देशों के टकराव की खबरें जुड़ जाती हैं, तो टीनेज बच्चों में डर, असुरक्षा और भविष्य को लेकर अनिश्चितता की भावना पैदा हो सकती है.
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी. 10वीं के 9.07 लाख से अधिक छात्र और 12वीं साइंस और कॉमर्स के लाखों छात्र अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं. इसके बाद छात्रों को रिजल्ट को लेकर टेंशन होगी. परिणाम के घोषित होने के साथ ही री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का प्रोसेस शुरू हो जाएगा.
यदि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड खो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आधिकारिक वेबसाइट से दोबारा डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं या परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
CBSE ने Board Exam 2026 से पहले नोटिस जारी किया है. स्कूलों को 14 फरवरी तक practical और internal assessment marks cbse.gov.in पर अपलोड करने होंगे, वरना कार्रवाई हो सकती है.
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एक्शन प्लान जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी.
सरकार की समिति ने कोचिंग क्लास को 2-3 घंटे तक सीमित करने, स्कूल सिलेबस को JEE–NEET जैसी परीक्षाओं से जोड़ने, बोर्ड अंकों को कॉलेज एडमिशन में ज्यादा वेटेज देने और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने जैसे सुझाव दिए हैं. सवाल ये है कि इन बदलावों से असल में क्या बदलेगा और क्या सिर्फ इतना काफी होगा? या क्या सच में कुछ जमीनी बदलाव और भी हैं जिन पर सोचना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है. 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगी. वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित होगी.
Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा का नया सेशन नए अवतार में नजर आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की 12 हस्तियां छात्रों के साथ जुड़कर प्रेरित कर रही हैं. दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने छात्रों के साथ मेंटल हेल्थ पर चर्चा की, जबकि तीसरे एपिसोड में गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) और राधिका गुप्ता टेक्नोलॉजी के बारे में जरूरी टिप्स देंगे.