Raksha Bandhan Holiday: रक्षाबंधन के दिन और छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन आखिर तक बना हुआ है. ज्योतिषियों की मानें तो त्योहार मनाने का मुहूर्त 11 अगस्त को है जबकि कई जगहों पर इसे 12 अगस्त को मनाया जा रहा है. इस बीच इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के PRO डॉ जया कपूर चड्ढा ने जानकारी दी है कि यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन का अवकाश 11 अगस्त की बजाय 12 अगस्त को रहेगा.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी को सूचित किया कि सभी कॉलेज आज 11 अगस्त, 2022 को सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. नोटिस में कहा गया, 'सभी को सूचित किया गया है कि कैलेंडर में, राखी के लिए एक अवकाश कल ही मनाया जाएगा. आज का दिन सभी के लिए सामान्य कार्यदिवस रहेगा और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.'
विश्वविद्यालय रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 11 अगस्त 2022 के स्थान पर अब 12 अगस्त2022 को बंद रहेगा। 11 अगस्त को विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कार्य होगा। परीक्षा तिथि में कोई परिवर्तन नही किया जा रहा है और वे पूर्व निर्धारित सारिणी से ही होंगी।
— University of Allahabad (@UoA_Official)
यूनिवर्सिटी के PRO ने जानकारी दी कि 11 अगस्त को यूनिवर्सिटी और संबद्ध कालेजों में सभी काम पूर्ववत जारी रहेंगे. छुट्टी 12 अगस्त शुक्रवार के दिन रहेगी. इसके अलावा छात्रों को यह भी जानकारी दी गई है कि परीक्षाओं की डेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर ही परीक्षाएं आयोजित करेंगे.