टेक जगत की नामी कंपनी ओरेकल (Oracle) में इन दिनों छंटनी का दौर चल रहा है, लेकिन इस बार का तरीका काफी हैरान करने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने उन अधिकारियों को भी नहीं बख्शा जिन्होंने अपनी जिंदगी के 30 से 33 साल इस संस्थान को दिए थे. एक झटके में दशकों पुरानी वफादारी को दरकिनार कर इन अनुभवी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. जब 1 अप्रैल को सुबह 6 बजे ईमेल के जरिए दुनियाभर के 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की गई तो, उनमें से एक मेल नीना लुईस के पास भी पहुंचा, जो एक सुरक्षा प्रोफेशनल्स हैं जिन्होंने ओरेकल में 33 से ज्यादा का समय बिताया है.
लुईस ने लिंक्डइन पर पोस्ट किया कि ओरेकल में 30 साल से अधिक साल के बाद, आज मुझे भी लगभग 30,000 लोगों की तरह नौकरी से निकाल दिया गया है. मेरे कई बेहतरीन सहकर्मी को भी नौकरी से निकाल दिया गया है. उन्होंने इस बात पर अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि हायरिंग कैसे हो रही होगी. उन्होंने कहा कि शायद छंटनी किसी एल्गोरिदम के बेसिस पर की जा रही है, जो खासकर सीनियर कर्मचारियों और मिड-लेवल मैनेजर्स (जिनके पास स्टॉक ऑप्शन हैं) को प्रभावित कर रही है. हालांकि, उन्हें इस बारे में पक्का नहीं है और वह आगे क्या करना है, इसको लेकर अभी असमंजस में हैं.

तीन दशकों से कर रही हैं काम
बता दें कि लुईस ने 1990 दशक की शुरुआत में ओरेकल से जुड़ी और अपने करियर का अधिकांश समय कंपनी के डेटाबेस और सुरक्षा स्टैक में बिताया. साल 2012 से मार्च 2026 कर सुरक्षा अलर्ट मैनेजर के रूप में काम किया. उन्होंने ग्राहकों के लिए सुरक्षा अलर्ट तैयार किए जिसमें उन्होंने कमजोरियों और उभरते खतरों को सही मार्गदर्शन के साथ सही किया. उनका काम सुरक्षा से जुड़े संकेतों को समझना, खतरों के समय जोखिमों को प्राथमिकता देना और अलग-अलग टीमों और ग्राहकों के बीच समन्वय करना था. पहले वह एथिकल हैकर और सुरक्षा विश्लेषक के रूप में काम कर चुकी हैं, जहां वे सुरक्षा जांच करते थीं और अपने निष्कर्षों को आसान भाषा में समझाते थी. इसके पहले लुईसे ने डेटाबेस सुरक्षा डिजाइन और विकास पर काम किया, एंटरप्राइज यूजर सिक्योरिटी जैसे उत्पादों में योगदान दिया और इस दौरान चार पेटेंट हासिल किए.
30वीं सालगिरह से पहले गई नौकरी
इस पोस्ट का टेक्नोलॉजी ग्रुप पर गहरा असर दिखाई दिया, क्योंकि लुईस लंबे समय से काम कर रहे थी और उनका योगदान भी बड़ा था. लोगों ने उनकी बात से सहमति जताते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी. ओरेकल की एक और पुरानी कर्मचारी, डेबी स्टाइनर ने भी बताया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. उन्होंने लिखा कि उनकी 30 साल की नौकरी पूरी होने ही वाली थी. भले ही उन्होंने लुईस के साथ सीधे काम नहीं किया, लेकिन वह उनके काम को जानती थीं और उन्हें भरोसा है कि आगे भी उन्हें सफलता मिलेगी.