scorecardresearch
 

शर्ट के अंदर मोबाइल छुपाकर दे रही थी एग्जाम... जयपुर के एग्जाम सेंटर में ऐसे पकड़ी गई NEET छात्रा

जयपुर के बिंदायका राजकीय स्कूल में NEET री-एग्जाम के दौरान एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. परीक्षार्थी हिमांशी की शर्ट के अंदर मोबाइल छिपा पाया गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मोबाइल का परीक्षा में इस्तेमाल हुआ या नहीं. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X

जयपुर के बिंदायका राजकीय स्कूल में आयोजित NEET री-एग्जाम के दौरान एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही डीसीपी प्रशांत किरण और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी की पहचान गुर्जर की थड़ी निवासी हिमांशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले पहुंची थी. महिला वीक्षक को शक होने पर शाम करीब 5 बजे उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान शर्ट के अंदर छिपाकर रखा गया मोबाइल बरामद हुआ.

घटना की सूचना मिलने के बाद परीक्षार्थी के परिजन भी परीक्षा केंद्र पहुंच गए. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मोबाइल परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किया गया था या नहीं. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG का री-एग्जाम कल, 21 जून 2026 (रविवार) को देश भर में आयोजित किया गया. पिछली गलतियों से सबक लेते हुए केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस बार परीक्षा को पूरी तरह से 'लीक-प्रूफ' और सुरक्षित बनाने के लिए सैन्य-स्तर की सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स का इस्तेमाल किया.

Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद दिल्ली स्थित एनटीए मुख्यालय के कमांड सेंटर से देश भर के परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

आंकड़े: कितने केंद्रों पर और कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
NTA द्वारा जारी आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए 22.05 लाख छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 20 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. देश भर के 551 शहरों में कुल 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इसके अलावा विदेशों में 14 केंद्रों पर परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें छात्रों की सहूलियत के लिए इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement