scorecardresearch
 

कौन हैं नोएडा की डीएम IAS मेधा रूपम? ओवरटाइम के पेमेंट पर ये बात कहकर चर्चा में...

उत्तर प्रदेश के नोएडा में फैक्ट्रियों के कर्मचारी लगातार चार दिन से सैलरी बढ़ाने और वर्किंग कंडिशन बेहतर करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. जैसे ही प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया, वैसे ही वहां की डीएम मेधा रूपम ने देर शाम मीड‍िया के सामने अपनी बात रखी. जानिए आइएएस मेधा रूपम कौन हैं और क्यों हो रही उनकी चर्चा.

Advertisement
X
Medha Roopam (DM Noida)
Medha Roopam (DM Noida)

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अब हिंसा में बदलता जा रहा है. कर्मचारी लगातार 12 हजार की सैलरी को 20 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं. अब इस मामले में नोएडा की डीएम मेधा रूपम की एंट्री हो गई है. लोग उनके ऊपर सवाल उठा रहे थे कि इस मामले में उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. प्रदर्शन को हिंसा में बदलने से पहले डीएम मेधा रूपम ने कर्मचारियों से अपील की थी कि शांति बनाएं रखें, बैठकें चल रही हैं. उन्होंने मजदूरों की ओवरटाइम सैलरी पर अपनी बात रखी जिसे लेकर सोशल मीड‍िया पर उनकी खूब चर्चा हो रही हैं. आइए जानते हैं नोएडा की डीएम मेधा रूपम के बारे में. 

कौन हैं मेधा रूपम?

बता दें कि मेधा रूपम नोएडा की डीएम और देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं. वह यूपी कैडर की 2014 की आईएएस ऑफिसर हैं. 

कहां से की पढ़ाई?

मेधा रूपम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए(ऑनर्स) की पढ़ाई की है. इतना ही नहीं उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2013 में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की थी. इसके बाद 2025 में उन्हें नोएडा की जिलाधिकारी पद दिया गया था. इससे पहले वह मेरठ, बागपत जैसे जिलों में भी तैनात रही हैं. 

कर्मचारी के लिए फैसले 

डीएम मेधा रूपम ने कर्मचारियों के लिए कई फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दोगुना कर दिया जाएगा. उसमें कोई कटौती नहीं होगी. हर श्रमिक को हफ्ते में एक छुट्टी दी जाएगी. अगर कोई कंपनी रविवार को काम कराया जाता है तो उसका भुगतान भी दोगुनी दर से किया जाएगा. वहीं, नियमों के मुताबिक, बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक उनके बैंक खातों में कर दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हर कारखाने में यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी. 

Advertisement

इससे पहले बीते सप्ताह वो ग्रेटर नोएडा के अनिल भाटी के घर में बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर का इंतजाम करवाने को लेकर चर्चा में आई थीं. गैस की क‍िल्लत के कारण उनकी बेटी की शादी में सिलेंडर का इंतजाम नहीं हो पा रहा था, डीएम के आदेश के बाद पर‍िवार को तुरंत मदद पहुंची थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement