scorecardresearch
 

जनरल से आगे निकले SC कैटेगरी के छात्र! JEE Advanced 2026 के नतीजों ने चौंकाया, बेटियों ने भी तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड

JEE Advanced 2026 के नतीजों में सामाजिक क्रांति साफ देखने में आ रही है. इस बार एससी वर्ग के 50% से ज्यादा छात्रों ने बाजी मारी, तो वहीं 6 साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 10 हजार से ज्यादा बेटियों ने लहराया परचम. पढ़िए आईआईटी से म‍िले आंकड़ों पर यह रिपोर्ट.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के सबसे कठिन माने जाने वाले इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी JEE Advanced 2026 के नतीजों ने इस बार पुरानी सारी धारणाओं को उखाड़ फेंका है. आईआईटी रुड़की की ओर से जारी रिपोर्ट में एक ऐसा चौंकाने वाला बदलाव सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा जगत को हैरान कर दिया है. बता दें कि इस बार परीक्षा के र‍िजल्ट ने ये साबित क‍िया है कि प्रतिभा किसी एक वर्ग या जेंडर की मोहताज नहीं होती. 

SC/ST छात्रों का ऐतिहासिक प्रदर्शन: पहली बार 50% पार!

इस साल के आंकड़ों में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला उछाल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के नतीजों में देखा गया है.

इंड‍ियन एक्सप्रेस ने इन आंकड़ों के साथ दी गई अपनी र‍िपोर्ट में कहा है कि पिछले साल जहां SC वर्ग के 40.41% अभ्यर्थी पास हुए थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा उछलकर 50.16% पर पहुंच गया है. यानी परीक्षा में बैठने वाला हर दूसरा SC अभ्यर्थी पास हुआ है. कुल 15,856 SC छात्र क्वालीफाई हुए हैं.

वहीं ST वर्ग का सफलता प्रतिशत 33.99% से बढ़कर 42.14% हो गया है, जिसमें 6,379 छात्रों ने बाजी मारी है.

जनरल और OBC को पीछे छोड़ा 

जहां जनरल कैटेगरी का क्वालिफिकेशन रेट 43.0% से गिरकर 39.8% पर आ गया और OBC-NCL का 17.5% रहा, वहीं SC और ST उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत जनरल कैटेगरी से भी ऊपर निकल गया है.  कुल क्वालीफाई हुए 56,880 छात्रों में से करीब 39% (22,235 छात्र) सिर्फ SC और ST वर्ग से आते हैं.

Advertisement
कैटेगरी 2025 2026 बदलाव (% में)
SC 40.41% 50.16% +9.8
ST 33.99% 42.14% +8.1
जनरल 43.0% 39.8% −3.2
OBC-NCL 18.2% 17.5% −0.7
महि‍लाएं   - 23.4% 6 साल में सबसे ज्यादा

बेटियों का अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन!

आईआईटी के गलियारों में इस बार बेटियों का डंका जोर-शोर से बजा है. Joint Implementation Committee (JIC) की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं का क्वालिफिकेशन रेट 23.4% रहा, जो पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा है.

रजिस्टर्ड बेटियां: 43,112 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,107 ने सफलता हासिल की.

टॉपर का जलवा: फीमेल कैटेगरी की टॉपर ने 360 में से 280 मार्क्स हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 77 हासिल की है. उन्होंने मैथ्स में 101, फिजिक्स में 86 और केमिस्ट्री में 93 नंबर ठोके. बता दें कि साल 2016 में जहां सिर्फ 4,570 लड़कियां क्वालीफाई हुई थीं, वहीं 2026 में यह संख्या दोगुनी से भी ज्यादा बढ़कर 10,107 हो चुकी है.

आईआईटी में सुपरन्यूमरेरी सीटों और जेंडर-न्यूट्रल पूल के जरिए इस बार कुल सीटों में महिलाओं की हिस्सेदारी 20.22% तक पहुंच गई है.

क्या कहते हैं आंकड़ें 

रजिस्ट्रेशन: 1,87,389 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
परीक्षा में शामिल हुए: 1,79,694 छात्रों ने दोनों पेपर दिए.
कुल क्वालीफाई हुए: 56,880 (कुल शामिल छात्रों का 31.7%).

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement