scorecardresearch
 

छुट्टी नहीं मिली तो Whatsapp पर दिया इस्तीफा! बॉस संग बातचीत का स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

आज के समय में आप अपनी मेंटल हेल्थ पर कितना ध्यान देते है? ये सवाल का जवाब कई लोगों के पास नहीं होगा लेकिन नई जेनरेशन इसका महत्व बहुत अच्छे से समझती है. इसके लिए कर्मचारी ने छुट्टी मांग ली लेकिन बॉस का नजरिया थोड़ा अलग था और उसने उसकी छुट्टी अप्रूव नहीं की लेकिन इसके बाद कर्मचारी ने जो किया उसने हर किसी को हैरान कर दिया. 

Advertisement
X
Gen Z ने मांगी छुट्टी.
Gen Z ने मांगी छुट्टी.

जब आपकी तबीयत ठीक नहीं होती है, तो काम करना कितना मुश्किल हो जाता है. लेकिन वहीं, अगर कोई मानसिक तौर पर अच्छा फील नहीं कर रहा है, तो उसे मजाक में लिया जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक कर्मचारी और बॉस के बीच हुई बातचीत वायरल हो रही है, जिसके बाद से कर्मचारी को नौकरी तक छोड़नी पड़ गई. उस कर्मचारी ने अपने बॉस को व्हाट्सएप पर ही अपना इस्तीफा दे दिया . 

क्या है पूरा मामला? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर ब्रांडिंग एक्सपर्ट अभिषेक अग्रवाल ने एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि जेन जी वर्क स्पेस कल्चर को चुनौती दे रहे हैं. ये भी सच है कि नई जेनरेशन ऑफिस कल्चर को कई  मायनों में बदल रही है. इस दौरान उन्होंने एक व्हाट्स ऐप चैप भी शेयर की है, जिसमें एक कर्मचारी छुट्टी मांग रहा है, जिसके लिए वह एंग्जायटी वजह बताता है. वह कहता है कि सर मैं आज नहीं आ पाऊंगा. लेकिन उसे जो जवाब मिला वह बेहद हैरान कर देने वाला है. 

.

बॉस के जवाब ने तोड़ दिया कर्मचारी का दिल 

इस मैसेज को देखने के बाद बॉस एंग्जायटी की बात को लेकर कहते हैं कि तुम ऐसे छुट्टी नहीं ले सकते हो, ये अनप्रोफेशनल है. लेकिन जब कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने की बात की तो, बॉस कहता है कि इससे तुम्हारे  एक्सपीरिएंस लेटर पर असर पड़ेगा लेकिन तब तक एम्प्लॉई फैसला ले चुका था.

Advertisement

सच बोलकर की गलती 

एम्प्लॉई मैसेज में आगे कहता है कि मैंने आपसे सच बोलकर गलती कर दी है. आज मेरी लास्ट डेट का काम का. मैं आगे से काम नहीं कर पाउंगा.  मैं ऐसी जगह काम नहीं कर सकता हूं जहां टीममेट्स को धमकी दी जाती हो. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement