scorecardresearch
 

CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल को हैक करने की कोशिश, दो मिनट में आए 15 लाख हिट

CBSE बोर्ड की री-इवैल्यूएशन पोर्टल को एक्टिव कर दिया गया है. इसके बाद से करीब 16 हजार से अधिक आवेदन आए हैं. लेकिन इस बीच बोर्ड ने बड़ा दावा किया है. CBSE ने कहा कि 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन आवेदन पोर्टल को हैक करने की कोशिश की जा रही है. इस वजह से परेशानी आ रही है. 

Advertisement
X
CBSE re-evaluation
CBSE re-evaluation

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन पोर्टल को 2 जून से एक्टिव कर दिया गया है. हालांकि, छात्र इसके बाद भी आवेदन न कर पाने की शिकायत कर रहे हैं. लेकिन इस बीच बोर्ड ने बड़ा दावा किया है. बोर्ड ने कहा है कि उसके पोर्टल को हैक करने की कोशिश की जा रही है. CBSE ने अपनी साइबर सिक्योरिटी की टीम से मिले इनपुट के आधार पर कह रही है कि अभी हालिया हमला डिनायल ऑफ़ सर्विस का था जिसकी वजह से केवल 2 मिनट में 15लाख हिट्स आए और 1 लाख से अधिक बार फाइलों को एक्सेस करने की कोशिश की गई.

पोर्टल पर हो रहे हैं साइबर हमले 

सीबीएसई ने कहा है कि 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए हजारों छात्रों ने 2 जून को आवेदन करने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान कुछ साइबर हमलों की बौछार करके सेवाओं के रद्द करने की कोशिश की गई है. बोर्ड ने कहा कि हालिया हमला  ‘डिनायल ऑफ़ सर्विस’  का था.

16000 आए आवेदन 

इस दौरान बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि री-इवैल्यूएशन के लिए शुरू हुआ पोर्टल अभी एक साथ 8,000 से ज्यादा यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है. बोर्ड ने आगे बताया कि 2 जून को दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से अधिक छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है.

प्लेटफॉर्म को बनाया है और बेहतर 

Advertisement

बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि  स्टूडेंट्स केफीडबैक के आधार पर हमने प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया है. इसमें सेशन की समय को बढ़ाना भी शामिल है जिससे प्रोसेस को और आसान बनाया जा सके. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement