CBSE Board Intermediate Mathematics Sample Paper 2021: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सैंपल पेपर्स जारी कर दिए हैं. जो छात्र इस वर्ष CBSE बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे परीक्षा की तैयारी के लिए सैंपल पेपर की प्रैक्टिस कर सकते हैं. बोर्ड ने सभी सब्जेक्ट्स के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं और 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए पेपर मौजूद हैं. इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाओं के सिलेबस में कटौती की गई है और पैटर्न में भी कुछ बदलाव हैं. सैंपल पेपर्स नये पैटर्न और सिलेबस पर आधारित हैं. छात्र नीचे दिए 12वीं के मैथमेटिक्स के सैंपल पेपर से अपनी तैयारी शुरू करें.
Scribd