scorecardresearch
 

CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, चेक करें गाइडलाइंस

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर जरूरी सामान ही लेकर जाएं.

Advertisement
X
मोबाइल, नोट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने से बचें.( Photo: Pexels)
मोबाइल, नोट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने से बचें.( Photo: Pexels)

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. इस दिन से कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे. परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी जांच लें और समय से केंद्र पर पहुंचे, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सही रणनीति के साथ परीक्षा दें. तो चलिए जानते हैं परीक्षा को लेकर क्या गाइडलाइंस जारी किए गए हैं.

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी एक सवाल पर ज्यादा समय मत लगाएं.
  • अगर कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में वापस आएं.
  • डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं.
  • आखिरी 10–15 मिनट जरूर बचाकर रखें, ताकि अपने जवाब दोबारा चेक कर सकें.

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

  • सीबीएसई एडमिट कार्ड
  • नीला बॉलपॉइंट पेन
  • पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
  • पेंसिल, रबर और शार्पनर
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण घड़ी 

क्या लेकर न जाएं

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर
  • कोई भी लिखी हुई पर्ची या नोट्स
  • ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

परीक्षा के दौरान क्या करें

  • पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें.
  • आसान सवाल पहले हल करें, ताकि आत्मविश्वास बढ़े.
  • किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं.
  • आखिरी 10–15 मिनट उत्तर जांचने के लिए बचाकर रखें.

परीक्षा के दौरान क्या न करें

Advertisement
  • जल्दबाजी में उत्तर न लिखें.
  • बिना पढ़े सवाल का जवाब न दें.
  • समय बर्बाद न करें.
  • घबराएं नहीं, शांत रहें.

CBSE Maths Exam को लेकर जरूरी टिप्स
सीबीएसई गणित परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, सही रणनीति भी जरूरी है. नीचे आसान और काम की टिप्स दी गई हैं:

परीक्षा से पहले क्या करें

  • NCERT अच्छी तरह दोहराएं – ज्यादातर सवाल NCERT से ही आते हैं.
  • महत्वपूर्ण फॉर्मूले और थियोरम एक जगह लिखकर रिवाइज करें.
  • पिछले साल के प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करें.
  • जिन टॉपिक्स में दिक्कत है, उन्हें आखिरी समय में जरूर दोहराएं.
  • परीक्षा से एक दिन पहले हल्का रिविजन करें, नया टॉपिक शुरू न करें.
  • परीक्षा के दौरान क्या करें

पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें.

  • आसान सवाल पहले हल करें.
  • किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय न लगाएं.
  • हर स्टेप साफ-सुथरा लिखें, क्योंकि गणित में स्टेप मार्किंग मिलती है.
  • डायग्राम साफ बनाएं और सही लेबल करें.
  • आखिरी 10–15 मिनट उत्तर दोबारा जांचने के लिए रखें.

CBSE Board Exams 2026: यहां जानें ड्रेस कोड को लेकर क्या है गाइडलाइंस
 
CBSE Board Exams 2026 का आधिकारिक ड्रेस कोड क्या है?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों को अपने स्कूल की निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर आना होता है. प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. ऐसे कपड़े पहनें जिनमें ज्यादा जेब, भारी बटन या सजावट न हो.

Advertisement

2. परीक्षा के दिन लड़कों को क्या पहनना चाहिए?

  • स्कूल यूनिफॉर्म (शर्ट और पैंट)
  • साधारण जूते या स्कूल शूज
  • सर्दी होने पर साधारण स्वेटर (बिना किसी लिखावट या बड़े लोगो के)
  • ज्यादा जेब वाली जैकेट या हुडी पहनने से बचें

3. लड़कियों को एग्जाम डे पर किन चीज़ों से बचना चाहिए?

  • भारी ज्वेलरी (चूड़ी, बड़े ईयररिंग, नेकलेस आदि)
  • स्मार्टवॉच या किसी भी तरह की डिजिटल घड़ी
  • ज्यादा पॉकेट वाली जैकेट
  • बड़े हेयर एक्सेसरी या क्लिप
  • मेकअप या ऐसी चीजें जो जांच के दौरान परेशानी बनें

1. क्या प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए अलग ड्रेस कोड निर्धारित है?

प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें हल्के, सादे और बिना ज्यादा जेब या डिजाइन वाले कपड़े पहनने चाहिए.

2. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य क्यों है?

ड्रेस कोड इसलिए जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनी रहे और कोई छात्र अनुचित सामग्री अंदर न ले जा सके. इससे नकल रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement