scorecardresearch
 

रेगिस्तान में रॉयल वेडिंग! फिल्मी सितारे हों या बिजनेस टाइकून, स्टेटस सिंबल बनी राजस्थान में शादी

Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की वजह से एक बार फिर राजस्थान की रॉयल वेडिंग चर्चा में है. समझते हैं राजस्थान कैसे रॉयल वेडिंग के लिए पहली पसंद बन रहा है.

Advertisement
X
राजस्थान में महंगी शादियों का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है.
राजस्थान में महंगी शादियों का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है.

अब राजस्थान की तस्वीर थोड़ी बदल रही है.  अब राजस्थान का नाम आने पर दिमाग में आने लगी है महंगी शादियां, जिनमें डिजाइनर लहंगे और शेरवानी पहने सेलेब्स, शादी में शिरकत करने वाले ट्रंप परिवार जैसे मेहमान. दरअसल, अब वो ही रेत के टीलों वाला राजस्थान महंगी शादियों का 'ब्रांड' बन गया है और मशहूर हस्तियों के लिए शादी का स्टेट्स सिंबल. जिस हिसाब से देश-विदेश की हस्तियां राजस्थान में शादी कर रही हैं, उस हिसाब से लग रहा है कि अगर राजस्थान में शादी नहीं की तो समझिए वेडिंग रॉयल नहीं थी.

अभी वैसे राजस्थान में शादियों की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि फिल्म एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी. उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स जोरों-शोरों पर चल रहे हैं. शादी में सिर्फ कपल के परिवारवाले और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे.हैदराबाद से लोकल प्रशासन और सिक्योरिटी टीमें उदयपुर पहुंच चुकी हैं. इसके अलावा इंटरनेशनल सिक्योरिटी भी बुलाई गई है, ताकि उनके खास दिन पर सब कुछ प्लान के मुताबिक हो.

1 नहीं 2 रिवाजों से होगी रश्मिका-विजय की शाही शादी, सुबह से रात तक चलेगा जश्न, खास है तैयारी

वैसे लग्जरी होटल तो देशभर में है, लेकिन फर्क ये है कि यहां लोकेशन, विरासत, विजुअल ड्रामा तीनों एक साथ मिलते हैं. उदाहरण के लिए मेहरानगढ़ फोर्ट के सामने फेरे लेने का फोटो किसी बीच वेडिंग से ज्यादा सिनेमैटिक लगता है. यानी राजस्थान ने खुद को सिर्फ डेस्टिनेशन नहीं, 'ड्रीम सेट' बना लिया है और अब राजस्थान टूरिस्ट स्टेट से आगे बढ़कर 'वेडिंग डेस्टिनेशन ब्रांड' बन रहा है. 

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि अब सिर्फ जयपुर-उदयपुर-जोधपुर ही नहीं, बल्कि जैसलमेर, रणथंभौर, पुष्कर और बूंदी जैसे शहर भी वेडिंग मैप पर आ चुके हैं. राजस्थान ने अपने पूरे भूगोल को वेडिंग प्रोडक्ट बना दिया है. यह बदलाव अचानक नहीं आया—इसके पीछे एक ट्रेंड-सेटर शादी थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. वह शादी थी 2007 में ब्रिटिश अभिनेत्री Elizabeth Hurley और भारतीय उद्योगपति Arun Nayar की, जो जोधपुर के शाही होटल उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी. कई दिनों तक चले इस समारोह की तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छाईं रहीं. वेडिंग इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसी इवेंट ने पहली बार दुनिया को दिखाया कि भारत में भी ऐसी रॉयल वेडिंग हो सकती है, जो यूरोप के किलों या टस्कनी विला को टक्कर दे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इसके बाद राजस्थान में हाई-प्रोफाइल शादियों का सिलसिला शुरू हो गया. Katy Perry-Russell Brand ने रणथंभौर में शादी की, फिर प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस,  कैटरीना कैफ-विक्की कौशल और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, हार्दिक पंड्या, राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों ने भी राजस्थान को चुना. नतीजा यह हुआ कि सेलिब्रिटी कल्चर में एक अनकहा नियम बन गया अगर शादी को 'रॉयल' दिखाना है, तो लोकेशन राजस्थान होनी चाहिए. 

आंकड़े बताते हैं कि यहां हर साल औसतन 15 से 20 लाख शादियां होती हैं. इनमें से एक हिस्सा डेस्टिनेशन वेडिंग का है, जो तेजी से बढ़ रहा है. बिजनेस स्टैंडर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इनमें से 25 फीसदी शादियां कम बजट की होती हैं, 50 फीसदी मध्यम बजट (10 लाख रुपये तक) की होती हैं, 20 प्रतिशत हाई बजट (50 लाख रुपये तक) की होती हैं और 5 से 7 प्रतिशत शादियों का बजट 50 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक होता है. डेस्टिनेशन वेडिंग में 2 करोड़ रुपये से लेकर 20-25 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है.

Advertisement

एक अनुमान बताता है कि राज्य में एक बड़े वेडिंग सीजन के दौरान 6,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस हो सकता है. यह रकम सिर्फ होटल या वेन्यू तक सीमित नहीं,  इसमें डेकोरेशन, कैटरिंग, लोकल ट्रांसपोर्ट, कलाकार, टूरिज्म और छोटे व्यवसाय तक सब शामिल हैं. यानी एक शादी यहां पूरी स्थानीय अर्थव्यवस्था को चलाती है.

राजस्थान की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि पारंपरिक शहरों—जयपुर, उदयपुर, जोधपुर—में जगह कम पड़ने लगी है.  अकेले रणथंभौर में करीब 40 वेन्यू और 400 से ज्यादा वेडिंग इवेंट होते हैं, जबकि जैसलमेर में लगभग 25 वेन्यू और 200 से ज्यादा शादियां होती हैं.  राजस्थान ने खुद को शादियों के लिए 'लग्जरी ब्रांड' बना लिया है. और जब किसी जगह का नाम ही स्टेटस सिंबल बन जाए, तो समझ लीजिए मार्केटिंग सफल हो चुकी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement