scorecardresearch
 

आज है NAVY DAY, जानिए कैसे नौसेना ने पाकिस्‍तान को चटाई थी धूल...

हर साल हम 4 दिसंबर को नेवी डे मनाते हैं. इस दिन नौसेना के जांबाजों को याद करने का दिन होता है. पर यह दिन एक और कारण से भी खास है. जानिए उस वजह को... 

Advertisement
X
NAVY DAY
NAVY DAY

ऑपरेशन ट्राइडेंट के कारण ही हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है. इस दिन हमारी नौसेना ने पाकिस्‍तान को धूल चटा दी थी. जानिए इस ऑपरेशन से जुड़ी खास बातें...

साल 1971 में 4 दिसंबर को ही भारतीय नौसेना ने पाकिस्‍तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट छेड़ा था और इसकी कामयाबी पर ही हर साल आज के दिन नौसेना दिवस मनाया जाता है.


यह अभियान पाकिस्‍तानी नौसेना के मुख्‍यालय को निशाने पर लेकर शुरू किया गया, जो कराची में था.

हिंदुस्‍तान के इस हमले में 3 विद्युत क्‍लास मिसाइल बोट, 2 एंटी-सबमरीन और एक टैंकर शामिल था.


कराची में रात को हमला बोलने की योजना थी, क्‍योंकि पाकिस्‍तान के पास ऐसे विमान नहीं थे, जो रात में बमबारी कर सकें.

इस जंग में भारत का कोई जवान शहीद नहीं हुआ था, जबकि पाकिस्‍तान के 5 नौसेनिक मारे गए थे, जबकि 700 से अधिक घायल हुए थे.

Advertisement

इसी जीत का जश्‍न हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement