क्या है 147 पढ़ाई का फॉर्मूला? बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का स्मार्ट तरीका
आजकल छात्रों के बीच 147 स्टडी फॉर्मूला तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस तकनीक की मदद से कम समय में छात्र ज्यादा याद रख सकते हैं और पढ़ा हुआ लंबे समय तक दिमाग में रहता है. खासकर बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र इसे अपनाने की बात कर रहे हैं.
Advertisement
X
आजकल छात्रों के बीच 147 स्टडी फॉर्मूला तेजी से वायरल हो रहा है. (Photo : Pexels)
आजकल सोशल मीडिया पर एक नया पढ़ाई का तरीका काफी चर्चा में है, जिसे स्टूडेंट्स 147 स्टडी मेथड बोलते हैं. माना जा रहा है कि ये मेथड से कम समय में ज्यादा याद किया जा सकता है और पढ़ाई लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती है. बोर्ड एग्जाम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच यह तरीका तेजी से लोकप्रिय हो रहा. अगर आपको भी लंबे समय तक पढ़ाई याद नहीं रहती है, तो आप भी ये तरीका अपना सकते हैं.
1 (पहला दिन /पहली बार पढ़ाई)- किसी टॉपिक को पहली बार अच्छे से समझकर पढ़ें.
4 - जो आपने पहले दिन पढ़ा है, उसे चौथे दिन फिर से रिवीजन करना होता है.
7- 7 दिन बाद पहले दिन पढ़े टॉपिक को फिर से पढ़ना है.
किस तरह काम करता है ये तरीका?
यह तकनीक रिवीजन और याद रखने का साइंटिफिक तरीका माना जाता है. जब हम किसी चीज को बार-बार दोहराते हैं, तो वह जानकारी शॉर्ट टर्म मेमोरी से लॉन्ग टर्म मेमोरी में चली जाती है.