यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं -12 कक्षा का परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है. परीक्षा में लाखों परीक्षार्थियों ने भाग लिया है. वहीं रिजल्ट जारी होने के वक्त सभी उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने की कोशिश करेंगे, जिससे वेबसाइट में सर्वर डाउन होने की संभावना रहेगी. ऐसे में हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से यूपी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
SMS के जरिए
SMS से रिजल्ट जानने के लिए आपको पहले अपने नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा. 10वीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को UP10रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा. वहीं 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए UP12रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा. इसमें रोल नंबर के स्थान पर आपको अपना रोल नंबर लिखना होगा. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा तुरंत आपके नंबर पर भेज एसएमएस भेज दिया जाएगा.
ईमेल के जरिेए
आप ईमेल के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं, इसके लिए उम्मीदवारों को पहले रिजल्ट की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और रिजल्ट जारी करने के बाद आपको आपका रिजल्ट भेज दिया जाएगा.
इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
यदि सर्वर डाउन होने की वजह से आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर रिज्लट नहीं देख पाते हैं तो आप अन्य वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. नीचे कुछ वेबसाइट के नाम दिए गए हैं.
1. upresults.nic.in
2. indiaresults.com
3. examresults.net
4. results.nic.in
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं.
- होम पेज ओपन होने पर आपको दो लिंक दिखेंगे. पहला कक्षा 10वीं के लिए और दूसरा कक्षा 12वीं के लिए. जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है उस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.
- लिंक क्लिक करने के बाद जरूरी डिटेल्स भरें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.